फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Silence on markets and routes due to lockdown

लॉकडाउन से बाजारों व मार्गों पर पसरा रहा सन्नाटा

Sun, 18 Apr 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Silence on markets and routes due to lockdown
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर लाकडाउन के चलते इस तरह से पसरा रहा सन्नाटा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए लगाए गए 35 घंटे के लॉकडाउन ने रविवार को तेजी से भागती जिंदगी के पहिए को रोक दिया। पूरे दिन बाजारें बंद रहीं तो सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सन्नाटे को चीरती हुई सिर्फ पुलिस वाहनों व एंबुलेंस की आवाज ही सुनाई दे रही थी। इक्का-दुक्का वाहन ही सड़क पर रविवार को दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों व प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह लगे बैरियर पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। उन्हीं लोगों को इस दौरान बैरियर पार करने दिया जा रहा था, जिनके पास बाहर निकलने के कोई ठोस कारण थे। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। साथ ही लाउडस्पीकर से लोगों से घरों में ही रहने की अपील की जा रही थी। इस बीच लॉकडाउन का पालन कराने के लिए अधिकारियों ने बैरियर पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही वहां तैनात पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

कोरोना को फैलने से रोकने के लिए 35 घंटे के लगे लॉकडाउन में रविवार को तेजी से भागती जिंदगी के पहिए अचानक थम से गए। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में सन्नाटा पसर गया। सड़कें सुनसान हो गईं। लगभग सभी प्रकार की दुकानें इस दौरान बंद रहीं। जिले की सीमाओं से लेकर प्रमुख चौराहों व प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह बैरियर लगाकर वहां तैनात पुलिसकर्मी लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराते दिखे। सुबह से ही पुलिसकर्मी प्रमुख मार्गों व प्रमुख बाजारों में भ्रमण कर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करने की अपील करते दिखे। नागरिकों से अपील की गई कि वे घरों में ही रहें और कोरोना से जंग जीतने में शासन व प्रशासन का सहयोग करें। इस बीच दुकानें बंद होने से चायपान तक के लिए लोग तरस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरियर पर पहुंच कर अधिकारियों ने लिया जायजा
जिला मुख्यालय से लेकर नगरीय क्षेत्रों में प्रमुख चौराहों व प्रमुख मार्गों पर आवागमन रोकने के लिए बैरियर लगाए गए थे। प्रत्येक बैरियर पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। जिला मुख्यालय पर अकबरपुर अयोध्या मार्ग, पुराने तहसील तिराहे, दोस्तपुर चौराहे, पहितीपुर चौराहे, मालीपुर चौराहे, शहजादपुर चौक, सब्जी मंडी, पटेलनगर तिराहे, बस स्टेशन क्षेत्र, कलेक्ट्रेट के निकट लगे बैरियर पर पुलिसकर्मी पुलिस कर्मी पूरे दिन मुस्तैद रहे। किसी को भी बैरियर पार नहीं करने दिया जा रहा था। बैरियर से उन्हीं लोगों को पार करने दिया जा रहा था, जिन्होंने बाहर निकलने का मुख्य कारण बताया। अन्यथा अनावश्यक रूप से निकलने वालों को चेतावनी देकर वापस कर दिया गया। इस बीच एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा व एएसपी संजय राय ने जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न बैरियरों पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिया।

खुले रहे मेडिकल स्टोर
35 घंटे के लॉकडाउन के बीच रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर ही खुले। अन्य किसी भी प्रकार की दुकानें नहीं खुलीं। कुछ क्षेत्रों में रविवार शाम किराने व सब्जी की दुकानें खुलीं। उधर, रविवार को मेडिकल स्टोर खुले जरूर, लेकिन ज्यादातर समय स्टोरों पर सन्नाटा ही पसरा रहा। मेडिकल स्टोर संचालक सलमान व शशांक ने कहा कि लोगों को दवाओं के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े, इसके लिए मेडिकल स्टोर खोले गए थे। हालांकि लॉकडाउन के चलते दवाएं लेने के लिए कम ही लोग घर से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed