{"_id":"5f2ecef28ebc3eaae4085e95","slug":"silence-in-the-markets-policemen-are-ready-ambedkar-nagar-news-lko534264915","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में रहा सन्नाटा, मुस्तैद रहे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में रहा सन्नाटा, मुस्तैद रहे पुलिसकर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कोरोना के चलते प्रदेश सरकार द्वारा जारी 55 घंटे के संपूर्ण लॉकडाउन के पहले दिन जिले में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में दुकानें बंद रहीं। इससे सड़कों पर भी आवागमन सामान्य दिनों के सापेक्ष काफी कम रहा। उधर लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जगह-जगह लगे बैरियर पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। जिलाधिकारी राकेश कुमार व एसपी आलोक प्रियदर्शी लगातार भ्रमण कर बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश देते रहे।
कोरोना संकट को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 55 घंटे का लॉकडाउन घोषित कर रखा है। शनिवार को पहले दिन लॉकडाउन का पूरा असर जिले में दिखा। पुलिसकर्मियों की सख्ती का नतीजा रहा कि जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। सिर्फ किराना, मेडिकल स्टोर व सब्जी की ही दुकानें खुली रहीं। जगह-जगह लगे बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी के चलते संबंधित दुकानों पर खरीददारों की संख्या काफी कम रही। इससे बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। अत्यंत आवश्यक होने पर ही नागरिक घरों से बाहर निकले। हालांकि उन्हें बैरियर पर मौजूद पुलिसकर्मियों को बाहर निकलने का कारण बताना पड़ा।
उधर संपूर्ण लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने को लेकर शनिवार को लगभग पूरे दिन जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी लगातार जिला मुख्यालय से लेकर इर्दगिर्द के क्षेत्र का भ्रमण करते रहे। बैरियरों पर तैनात पुलिसकर्मियों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश देते रहे। कहा गया कि यदि कोई भी लॉकडाउन का उल्लंघन करता मिले, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। बगैर मास्क व बगैर किसी कारण के बाहर निकलने वालों पर पुलिस का चाबुक चला। कहीं जुर्माना लगाया, तो कहीं चालान काटा।