फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Silence falling on the streets due to lockdown

लॉकडाउन से सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

Sun, 02 May 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Silence falling on the streets due to lockdown
अंबेडकरनगर। तीन दिवसीय लॉकडाउन के दूसरे दिन भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मेडिकल के अलावा जरूरी सामान से जुड़ी दुकानें ही खुली थीं। सड़कों पर जगह-जगह पुलिस का पहरा दिखा। पुलिस कर्मियों ने बैरिकेडिंग करने के साथ ही क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को लॉकडाउन का पालन कराया। पुलिस कर्मियों की सक्रियता के चलते भी आम नागरिक सड़कों पर नहीं निकले। सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन ही खामोशी को तोड़ते नजर आए। यह बात अलग है कि जिन स्थानों पर मतगणना स्थल बनाए गए थे, वहां पर नागरिकों की भीड़ भी दिखी।
विज्ञापन

कोरोना के तेजी से फैलने के साथ ही शासन-प्रशासन ने आम नागरिकों को इससे बचाने का प्रबंध भी तेज कर दिया है। पहले जहां 35 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया, वहीं अब तीन दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है। शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक समूचे जनपद में लॉकडाउन प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को दूसरे दिन लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय दिखा। अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा, रोडवेज अकबरपुर, पटेलनगर, शहजादपुर चौक, दोस्तपुर रोड आदि स्थानों पर पुलिस का सख्त पहरा दिखा। कुछ ऐसा ही हाल टांडा, जलालपुर, बसखारी, भीटी, कटेहरी व महरुआ आदि क्षेत्र की बाजारों में भी सन्नाटा दिखा। ज्यादातर लोग पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर मशगूल दिखे। मतगणना स्थलों को छोड़ दिया जाए तो अन्य क्षेत्रों में सन्नाटा ही पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में सिर्फ मेडिकल स्टोर, सब्जी व अन्य जरूरी सामग्री की ही दुकानें खुली नजर आयीं। लॉकडाउन के चलते अन्य दुकानें पूरे दिन बंद रहीं। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि कोरोना को देखते हुए जिले में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। नागरिकों को भी इसमें पूरा सहयोग करना चाहिए। बहुत जरूरी होने पर घरों से बाहर निकलें और कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन करें। यदि कोई निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed