फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sikhs community opposes nankana sahib violence

ननकाना साहिब की घटना पर सिख समुदाय ने जताई नाराजगी

Tue, 07 Jan 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Sikhs community opposes nankana sahib violence
विद्युतनगर। पाकिस्तान के ननकाना साहिब में गत दिवस गुरूनानक देव की जन्मस्थली पर पहुंचे श्रद्धालुओं पर अराजक तत्वों द्वारा किए गए हमले के विरोध में मंगलवार को श्रीगुरूसिंह सभा टांडा के तत्वावधान में सिख समुदाय ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें कहा गया कि पाकिस्तान के ननकाना साहिब में बीते दिनों जिस तरह से अराजकता फैलाई गई, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। वक्ताओं ने सरकार से समुचित दखल सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम को दिए पत्र में वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान के ननकाना साहिब में गुरूनानक देव की जन्मस्थली पर श्रद्धालुओं पर जिस तरह से हमला किया गया, वह बेहद निराश करने वाला है। इस कृत्य से पता चलता है कि पाकिस्तान में अन्य धर्मों के विरुद्ध जिस तरह से खिलवाड़ किया जा रहा है, वह उनकी मानसिक विकृति का परिचायक है। वहां की सरकार को ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है, जिससे भविष्य में कोई इस तरह का दुस्साहस न कर सके। वहीं पाकिस्तान के पेशावर में सिख युवक की हत्या का मामला उठाते हुए इसमें लिप्त दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के कृत्यों का गुरूद्वारा श्रीसिंह सभा कड़े शब्दों में निंदा करता है। वहां की सरकार को ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्ती से पेश आना चाहिए, जिससे ऐसे लोगों को सबक मिल सके। वक्ताओं ने भारत सरकार से मांग किया कि ननकाना साहिब में गुरूनानक की जन्मस्थली की सुरक्षा सुनिश्चित करवाई जाए। इस मौके पर सरदार त्रिलोक सिंह, अमरजीत सिंह, राजेश सिंह सलूजा, सतपाल सिंह, गुलशन सलूजा व जगदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed