फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Siege started for the victory of SP candidate

सपा प्रत्याशी की जीत को लेकर घेराबंदी शुरू

Mon, 14 Jun 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Siege started for the victory of SP candidate
राजेसुल्तानपुर। ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर काबिज होने के लिए सपा ने बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में लामबंद बनाने को घेराबंदी शुरू कर दी है। इसके चलते ही सोमवार को बिहारीलाल स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय आमादरवेशपुर न्यौरी में रामनगर विकास खंड क्षेत्र के नवनिर्वाचित बीडीसी की एक बैठक बुलाई गयी।
विज्ञापन

इसमें मौजूद सपा नेताओं ने निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को माला पहनाकर सपा समर्थित रामनगर ब्लॉक प्रमुख पद प्रत्याशी विकास यादव का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने बैठक में मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्यों का स्वागत कर सभी से ब्लाक प्रमुख पद पर पार्टी उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए एकजुट बने रहने की अपील की।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि वर्ष 2022 में एक बार फिर सपा की सरकार बनने वाली है। मौजूदा सरकार से जनता ऊब चुकी है। क्षेत्र में तेजी से विकास हो इसके लिए सपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करानी होगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अश्विनी यादव, भीमलाल, राज बहादुर ,पप्पू यादव, रामप्यारे व रजनीकांत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed