फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Siddharthnagar won the match by defeating Ballia

Ambedkar Nagar News: सिद्धार्थनगर ने बलिया को हराकर जीता मुकाबला

Sat, 22 Feb 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 22 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar won the match by defeating Ballia
अकबरपुर के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉलीबॉल खेलतीं ​खिलाड़ी।
अंबेडकरनगर। राजकीय एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को खेल निदेशालय के निर्देश पर तीन दिवसीय ओपन राज्य आमंत्रण महिला वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। शुभारंभ डीआईओएस गिरीश चंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के पहले मैच में सिद्धार्थनगर की टीम ने बलिया को हराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खिलाड़ी हमारे देश के भविष्य हैं। सभी लोग खेल भावना से अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। जो जीतेगा उसे भी अवसर मिलेगा और जो हारेगा उसे भी। बस अपना मनोबल गिराने की आवश्यकता नहीं हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्य ने सभी का स्वागत करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मैच जनपद सिद्धार्थनगर व जनपद बलिया के बीच तीन सेट में खेला गया। सिर्द्धाथनगर ने बलिया की टीम को दो सेट में 25-8 एवं 25-19 के अंतर से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। शनिवार को सभी लीग मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में रामजीत, देवेंद्र यादव, बलराज सिंह, सईद अहमद खान, अनीश राय, रमाकांत पांडेय, शिवशंकर यादव, संजय कुमार, विनय राजभर, शिवाजीत सिंह, जुगनू ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आजमगढ़ ने सिराजुद्दीन ने खिलाड़ियों की समस्याओं का समाधान कराया। जिला ओलिंपिक संघ के सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक डाॅ. हनुमान प्रताप सिंह ने संचालन किया। इस मौके पर आशाराम वर्मा, अनुपम प्रजापति, वीरेंद्र निषाद, प्रशिक्षक सुमेधा यादव, अदनान अहमद, देशपाल सिंह, अभिषेक उपाध्याय, अमित चौरसिया, शिल्पी गौतम, देशपाल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed