फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shubha won in speech, Avnish won in essay

Ambedkar Nagar News: भाषण में शुभा, निबंध में अवनीश ने मारी बाजी

Tue, 24 Dec 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 24 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shubha won in speech, Avnish won in essay
अंबेडकरनगर। रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अकबरपुर में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सोमवार को विविध प्रतियोगिताओं को आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय की शुभा सिंह पहले स्थान पर रहीं। बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर की इशिका को दूसरा तथा रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय की मानवी वर्मा को तीसरा स्थान मिला। निबंध प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज बिहरोजपुर के अवनीश पटेल ने पहला स्थान पाया। मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज टांडा की कुबा मोहम्मदी दूसरे और एसएन इंटर कॉलेज इंदईपुर की निशा तीसरे पायदान पर रहीं। एकल काव्यपाठ में रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय की आस्था उपाध्याय प्रथम जबकि इसी विद्यालय की कलश द्विवेदी को दूसरा और बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर की प्रवृत्ति पाठक को तीसरा स्थान मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर शेफाली सिंह ने की।
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रोफेसर सुधा, डॉ. महेंद्र यादव एवं डॉ. भानु प्रताप राय तथा भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में चंद्रभान, हरेंद्र यादव व विकास पांडेय तथा काव्य पाठ प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रोफेसर सुधा, डॉ. तारा वर्मा और कौशलेंद्र सिंह शामिल रहे। संचालन डॉ. सीमा यादव ने किया। इस दौरान प्रोफेसर सुधा, प्रो. अरूणकांत गौतम, डॉ. नंदन सिंह, डॉ. रविंद्र कुमार वर्मा, चंद्रभान, डॉ. महेंद्र यादव, डॉ. अनूप पांडेय, डॉ. सुनीता सिंह, कुंवर संजय भारती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed