फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shriram

अनंतकाल तक जन-जन के लिए प्रेरणा बने रहेंगे भगवान श्रीराम

Wed, 18 Nov 2020 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Shriram
राजेसुल्तानपुर। भगवान श्रीराम प्रेम एवं दया की प्रतिमूर्ति थे। भाइयों के प्रति अटूट प्रेम, शबरी के प्रति विश्वास तथा भक्तों के प्रति श्रद्धा का भाव रखते थे। वह सभी को बराबर सम्मान प्रदान करते थे। मनुष्य एवं जानवरों में भी भगवान श्रीराम ने कोई भेद नहीं किया और बराबर का सम्मान दिया। हम सभी को भगवान राम के आदर्शों से सीख लेना चाहिए। हमें ऊंचनीच का भेदभाव नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

यह विचार मंगलवार की शाम मुख्य अतिथि सपा की पूर्व विस प्रत्याशी संगीता कनौजिया ने धर्मपुर करमैतेपुर में रामलीला का फीता काटकर शुभारंभ के दौरान प्रकट किया। कहा कि भगवान राम के आदर्शों को अपनाने से ही समाज में आपसी भाईचारे को मजबूती मिलेगी और समाज में खुुशहाली आएगी। हम भगवान राम के जिस भी रूप को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहें, वही आदर्श है।
विज्ञापन

भगवान राम अनंतकाल तक जन जन के लिए प्रेरणास्त्रोत रहेंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम ने कर्तव्य निष्ठा का जो उदाहरण पेश किया है, वह अनुकरणीय है। हम सभी को उनके बताए हुए सत्य मार्ग पर चलकर आगे बढ़ना चाहिए। रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को पुष्प पुष्प भेंट कर तथा विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर दुर्गेश कनौजिया, बृजेश यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed