फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shreya Raj and Satyam won the race

श्रेया राज व सत्यम ने दौड़ में मारी बाजी

Fri, 28 Oct 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Shreya Raj and Satyam won the race
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र के जलालपुर नगर स्थित नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज में शुक्रवार को तीन दिवसीय 24वीं जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें 10 जोन के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि डीडीओ वीरेेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे खेलों को लेकर अपनी रुचि को लगातार मजबूत करते रहें। 200 मीटर दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में श्रेया राज व सीनियर बालक वर्ग में सत्यम यादव ने बाजी मारी।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा सचिव प्रदीप यादव ने बताया कि पहले दिन शुक्रवार को 200 मीटर दौड़ सीनियर बालिका वर्ग के तीन मैच हुए। पहले मैच में श्रेया राज ने बाजी मारी जबकि अंतिमा राजभर को दूसरा स्थान मिला। दूसरे मैच में प्रीति ने रागिनी को पीछे छोड़कर जीत हासिल की। तीसरे मैच में रिया मौर्या को प्रथम स्थान मिला जबकि साक्षी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग के भी 200 मीटर दौड़ के तीन मैच हुए। पहले मैच में सत्यम यादव ने रहीबुद्दीन बेग को पीछे छोड़कर जीत हासिल की। दूसरे मैच में एखलाक को प्रथम स्थान मिला जबकि संतोष को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। तीसरे मैच में योगेंद्र को प्रथम जबकि विवेक को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा गोला फेंक व लंबी कूद प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेलों में भागीदारी करने से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। साथ ही आपसी समझ भी बढ़ती है। ऐसे में हार-जीत की परवाह किए बिना ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए।

डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने मुख्य अतिथि को बुके भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने ध्वजारोहण कर शांति के प्रतीक कबूतर को भी छोड़ा। इस दौरान प्रधानाचार्य लक्ष्मीचंद्र, डॉ. तारा वर्मा, सुमित्रा देवी, जयप्रकाश मौर्य, अजीत सिंह, मुकेश दुबे, रजनी यादव, वीरेश कुमार, विपिन चौधरी, सुरेंद्र यादव, अरविंद कुमार, संयुक्ता सिंह व ओमवीर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed