{"_id":"57c086974f1c1bf707d4f00f","slug":"shreekrishna-janmashtami-celebrated-with-enthusiasm","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्लास के साथ मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्लास के साथ मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 26 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर रोडवेज के निकट जन्माष्टमी के मौके पर सजी भगवान श्रीकृष्ण व राधा की झांकी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्माष्टमी पर्व जिले में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मना। झांकियां सजाए जाने के साथ ही गुरुवार आधी रात करीब प्रसाद का वितरण भी किया गया। जगह-जगह आतिशबाजी भी की गई। इस बीच टांडा में आयोजित होने वाले दधिकांधव उत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर गुरुवार सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल था। महिलाओं व पुरुषों ने व्रत रखा और घरों के अलावा मंदिरों में भी पहुंचकर पूरे विधिविधान से पूजा अर्चना की। गांधी आश्रम, पुलिस लाइन, अकबरपुर कोतवाली, रोडवेज परिसर के अलावा इल्तिफातगंज रोड, शहजादपुर चौक व फैजाबाद रोड आदि क्षेत्रों में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी सजाई गई थी।
विज्ञापन
सुबह से ही इन सभी जगहों पर विशेष पूजा के बाद आधी रात करीब भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का मंचन हुआ। तालियों की आवाज व आतिशबाजी की गूंज के बीच लोगों ने एक-दूसरे को श्रीकृष्ण के जन्म की बधाई दी। लोगों में प्रसाद का वितरण भी किया गया। पुलिस लाइन में एसपी अजय सिंह व एएसपी राहुलराज की मौजूदगी में आधी रात के बाद तक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
नगर के तमाम घरों में भी उल्लास के साथ जन्मोत्सव हुआ। नगर के शहजादपुर निवासी हर्ष बहल के घर पर आयोजित जन्मोत्सव में नगर के तमाम गणमान्य नागरिकों व श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। यहां प्रसाद का वितरण भी हुआ।
टांडा प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सुबह से ही मंदिरों व घरों को खासतौर पर सजाकर पूजा की गई। सोहर व बधाई गीत के अलावा भजन कीर्तन के भी आयोजन हुए। सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर सीओ सुधीर कुमार व कोतवाली प्रभारी बेचूसिंह यादव दलबल के साथ नगर व ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करते रहे।
झांकी स्थलों के इर्दगिर्द पुलिस खास सतर्कता बरत रही थी। जलालपुर, भीटी, आलापुर, जहांगीरगंज, इल्तिफातगंज व मालीपुर प्रतिनिधियों के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व क्षेत्र में उल्लास के साथ मनाया गया।