{"_id":"5ffc92b88ebc3e2e750b1e38","slug":"shree-shyam-festival-celebrated-with-gaiety-ambedkar-nagar-news-lko5593633167","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्लास से मनाया श्री श्याम महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्लास से मनाया श्री श्याम महोत्सव
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के टांडा में आयोजित श्याम महोत्सव में मंचन करते कलाकार।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
टांडा (अंबेडकरनगर)। नगर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में श्री श्याम भक्त मंडल के तत्वावधान में आयोजित 13वां श्री श्याम महोत्सव कोविड-19 के नियमों के पालन के बीच परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ। महोत्सव पर श्री श्याम प्रभु के भव्य दरबार का अलौकिक श्रृंगार किया गया। पुरोहित पंडित प्रभुदत्त ने विधिविधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया। यजमान वैभव सिंघल सपत्नी मौजूद रहे।
श्री श्याम भक्त मंडल के संयोजन में श्री श्याम महोत्सव पर आयोजित भजन संध्या की शुरुआत अखंड ज्योति प्रज्वलित कर की गई। इसके साथ ही श्री श्याम प्रभु को छप्पन भोग अर्पित हुआ। बहराइच से आये गायक कलाकार रजनीश गर्ग ने गणेश वंदना से भजन संध्या की शुरुआत की। वहीं गायिका अंजली मौर्या ने अपने भजनों से लोगों को मुग्ध कर दिया। इसी क्रम में प्रयागराज से आये जिम्मी हनुमान और अंकुर नटराजन एंड ग्रुप के कलाकारों ने महोत्सव में फूलों की होली, रासलीला, ग्यारहमुखी बाला जी, महिषासुर मदर्नी आदि प्रसंगों का नृत्य नाटिका के माध्यम से आकर्षक ढंग से मंचन किया।
कलाकारों ने बाबा श्याम के अनेक रूप व श्री बाला जी महाराज के स्वरूप की प्रस्तुति श्रद्धालुओं को मोहित कर लिया। आओ आओ सांवरिया बेगो आओ जीमो जी भोग लगाओ है छप्पन भोग तैयार जी के आह्वान के साथ भगवान श्री श्याम प्रभु को छप्पन भोग लगाया गया। आयोजक मंडल ने अतिथि कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उत्साहवर्धन किया। उत्सव का समापन श्री श्याम प्रभु की आरती और सवामनी प्रसाद वितरण के साथ हुआ। महोत्सव को बेहतर ढंग से संपन्न कराने में सलिल अग्रवाल, मुनमुन अग्रवाल, भरत बंसल, मनीष गोयनका, आकाश शाह, लव कुमार अग्रवाल, अनमोल बंसल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।