{"_id":"6765b4a0aaa997da5007fb68","slug":"shravankshetra-fair-is-bustling-with-devotees-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-126520-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: श्रवणक्षेत्र मेला श्रद्धालुओं से गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: श्रवणक्षेत्र मेला श्रद्धालुओं से गुलजार
Fri, 20 Dec 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
श्रवण धाम मेले में उमड़ी लोगों की भीड़।
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। श्रवणक्षेत्र धाम में चल रहे सात दिवसीय मेले के छठे दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बिक्री ज्यादा होने से दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए। सबसे ज्यादा बिक्री यहां लकड़ी के सामानों की रही। कारण यह कि बाजारों की तुलना में यहां सस्ते दाम पर लोगों को मेज, कुर्सी आदि मिल जा रहा। वहीं, दूसरी ओर श्रवण स्थल पर पूजा करने के लिए लोगों की लाइन लगी रही। जयश्रीराम के जयकारे दिन भर गूंजते रहे।
श्रवणक्षेत्र धाम में सात दिवसीय मेला अब अपने समापन की ओर है। शनिवार को यहां मेले का आखिरी दिन होगा। इस बीच शुक्रवार को भी धाम स्थित घाट श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहा। लोगों ने स्नान कर जरूरतमंदों को दान किया। इसके बाद श्रवण स्थल पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। भगवान श्रीराम की यहां स्थापित भव्य प्रतिमा पर लोगों ने माथा टेका। कोई प्रतिमा के सामने खड़े होकर फोटो खिंचवाता दिखा तो किसी ने सेल्फी ली। श्रीराम के जयकारे समय-समय पर मेलार्थियों को रोमांचित करते रहे।
मेले में कई प्रसिद्ध खजले की दुकानें भी लगी हैं, जिस पर लोगों को खासी भीड़ दिखी। चाट, चाऊमीन व जलेबी की भी खूब बिक्री हुई। वहीं, दूसरी तरफ लकड़ी के सामानों को लेकर ग्राहक दुकानदारों से मोल भाव करते दिखे। यहां तख्त, कुर्सी, मेज, स्टूल आदि की बिक्री हो रही है। दरअसल बाजारों में इन सामानों की खरीदारी के लिए लोगों को ज्यादा रकम खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन मेले में सस्ते दाम में ही उपलब्ध हो जाता है। इसी के चलते मेलार्थी मेले में पहुंचकर इन सामानों की खरीदारी करते हैं। ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए दुकानदारों को अतिरिक्त कारीगरों को बुलाना पड़ा है। मेले में पुलिस टीम भी सक्रिय दिखी।