फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shravan Dham complex will be monitored with CCTV cameras

Ambedkar Nagar News: सीसीटीवी कैमरों से होगी श्रवण धाम परिसर की निगरानी

Sun, 06 Jul 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 06 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Shravan Dham complex will be monitored with CCTV cameras
श्रवण क्षेत्र (अंबेडकरनगर)। मातृ-पितृ भक्ति के प्रतीक श्रवण धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए परिसर की निगरानी अब सीसीटीवी कैमरों से होगी। चौकी प्रभारी श्रवण क्षेत्र की पहल और कटेहरी खंड विकास अधिकारी हौसिला प्रसाद यादव के निर्देशन में यहां सीसीटीवी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

श्रवण धाम के प्रमुख मंदिर परिसर, समाधि स्थल, शंकर मूर्ति के पास व संगम घाट पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। इसका अस्थायी कंट्रोल रूम श्रवण धाम पुलिस चौकी को बनाया गया है।
विज्ञापन

धाम में इस समय विभिन्न विकास योजनाओं पर तेजी से कार्य हो रहा है। राजस्व विभाग की ओर से ग्राम पंचायत की भूमि का चिह्नांकन किया जा रहा है, ताकि वहां बाउंड्री बनाकर पूरे परिसर को सुरक्षित किया जा सके। इस अवसर पर एडीओ पंचायत दुर्गा प्रसाद पांडेय, ग्राम सचिव अनिल सिंह, प्रधान शकुंतला देवी, प्रधान रामू शर्मा, पुजारी सुनील मिश्रा, चौकी प्रभारी संदीप विश्वकर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed