{"_id":"68c31fe14526e0ec880bec01","slug":"shortage-of-aadhaar-services-in-the-area-thousands-of-villagers-troubled-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-141793-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: क्षेत्र में आधार सेवाओं का टोटा, हजारों ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: क्षेत्र में आधार सेवाओं का टोटा, हजारों ग्रामीण परेशान
Fri, 12 Sep 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र की लगभग 50 हजार की आबादी को आधार कार्ड से जुड़ी सेवाएं न मिलने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नए पंजीकरण से लेकर सामान्य संशोधन तक के लिए लोगों को भीटी या जिला मुख्यालय अकबरपुर जाना पड़ रहा है। इन स्थानों पर लंबी कतारों, तकनीकी दिक्कतों और घंटों इंतजार के कारण ग्रामीणों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।
घंटों करना पड़ता है भटकाव
कटेहरी बाजार निवासी अनुपम वर्मा ने बताया कि आधार कार्ड में मामूली संशोधन के लिए भी उन्हें बार-बार भीटी और अकबरपुर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। बच्चों के दाखिले और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में देरी होती है।
समय और धन दोनों की होती है बर्बादी
चमुर्खा निवासी किसान विजय कुमार राव ने बताया कि आधार अपडेट के लिए शहर जाना पड़ता है, जिससे एक दिन की मजदूरी और खेत का सारा काम प्रभावित होता है। सिर्फ किराया ही सौ रुपये खर्च हो जाता है।
विज्ञापन
छात्रों के लिए सबसे बड़ी परेशानी
प्रतापपुर चमुर्खा निवासी छात्र सौरभ यादव ने बताया कि आधार के बिना छात्रवृत्ति, प्रवेश और अन्य शैक्षिक कार्यों में परेशानी आती है। पढ़ाई के समय में ये कार्य घंटों का समय ले लेते हैं। कहा कि स्थानीय स्तर पर भी समाधान होना चाहिए।
जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार सिंह ने कहा कि कटेहरी क्षेत्र की बड़ी आबादी आधार सेवाओं की कमी से परेशान है। सरकारी योजनाओं से लेकर स्कूलों तक आधार अनिवार्य है, लेकिन केंद्र न होने से ग्रामीणों को दूरदराज जाना पड़ता है।
प्रस्ताव भेजा गया
ब्लॉक मुख्यालय पर स्थायी आधार पंजीकरण एवं संशोधन केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। प्रयास है कि स्थानीय स्तर पर जल्द ही यह सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
— हौंसिला प्रसाद, खंड विकास अधिकारी, कटेहरी