फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shopping for cosmetics is in full swing

Ambedkar Nagar News: कॉस्मेटिक्स सामान की खरीदारी जोरों पर

Fri, 18 Apr 2025 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 18 Apr 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Shopping for cosmetics is in full swing
चौक ​शहजादपुर ​स्थित बाजार में कास्मेटिक उत्पादों की खरीदारी करती महिलाएं
अंबेडकरनगर। शादियों के सीजन में शहर के बाजार गुलजार हैं। इसमें दुल्हा-दुल्हन के साथ बरात में शामिल होने वाले लोग भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बाजारों में चूड़ियों, चूड़ों व कपड़ों के अलावा जूते-चप्पल, कॉस्मेटिक, गहने समेत शादी-विवाह से जुड़े उत्पादों की खूब मांग है। लोग यहां से साड़ियां, कपड़े, मैचिंग कड़े, हार व चूड़ियां छांटते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

चाहे दुल्हन के लिए लहंगा हो या दूल्हे के लिए नोटों हार हो या फिर बरातियों के कोट-पेंट व कपड़े सभी लंबी रेंज में बाजारों में उपलब्ध हैं। सहालग में चूड़ा और मेकअप के सामान की खरीदारी जोरों पर है। शहर से लेकर गांव तक रोजाना करीब पांच हजार लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। इसके चलते कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। शादी समारोह में शामिल होने के लिए हर कोई अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर रहा है। महिलाओं से लेकर पुरुष तक सुबह से लेकर देर रात तक बाजारों में चहल-पहल करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

चौक बाजार शहजादपुर के काॅस्मेटिक दुकानदार शुभम गुप्ता ने बताया कि अभी कांच व मेटल की चूड़ियां महिला खरीदारों की पहली पसंद बनी हुई हैं। उनके यहां चूड़ा व इयररिंग की काफी मांग है। आजकल मैचिंग सिस्टम का चलन है, जो 300 से 800 रुपये प्रति चूड़ा सेट के हिसाब से बिक रहा है। वहीं दुल्हन पर्स भी 200 से 700 कीमत में उपलब्ध है। सहालग होने की वजह से सामान्य दिनों की अपेक्षा 30 से 40 फीसदी बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहजादपुर नई सड़क स्थित सैलून के दुकानदार आलिम ने बताया कि इस समय दूल्हे मेकअप के लिए ज्यादा आर्डर मिल रहे हैं। इससे 850 से 1200 तक की कमाई एक दूल्हा को मेकअप करने में मिल जाती है।
-----------------------------------------------
बाक्स-
उत्पाद- कीमत
इयर रिंग- 60-100
फाउंडेशन- 50-2500
प्राइमर- 100
हाइलाइटर 230
चूड़ी केस 530
मेकअप बाक्स 480
ट्रेडिंग लिपिस्टिक- 100-1500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed