{"_id":"32dcb8002880fe3061b2bdff47765483","slug":"shoplifter-flown-away-with-60-thousand-rs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचक्के ने 60 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उचक्के ने 60 हजार उड़ाए
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के मथानी गांव निवासी अलख निरंजन सिंह पुत्र रामकेदार सिंह गुरुवार दोपहर शहजादपुर स्थित इलाहाबाद बैंक आए हुए थे। 60 हजार रुपये निकालकर उसे बैग में रखा और वहां से स्टेट बैंक की शहजादपुर शाखा चले गए। वहां उन्होंने आठ हजार रुपये जमा किए।
विज्ञापन
इसके बाद पैदल ही गांव जाने के लिए दोस्तपुर चौराहे के निकट स्थित टैक्सी स्टैंड की तरफ जाने लगे। रास्ते में उनसे एक व्यक्ति ने कहा कि उनकी शर्ट पर कोई धब्बा पड़ गया है। इस पर श्री सिंह चौराहे के निकट स्थित एक चाय की दुकान के काउंटर पर बैग रखकर धब्बा पानी से साफ करने लगे।
विज्ञापन
इसी बीच उनके साथ लगे उचक्के ने बैग उठा लिया और वहां से भाग खड़ा हुआ। धब्बा साफ कर जब श्री सिंह ने काउंटर की तरफ देखा, तो बैग नदारद पाया। यह देख वह सन्न रह गए। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी अकबरपुर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
श्री सिंह डा. राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में शिक्षक हैं। एसओ ने बताया कि घटना की जानकारी है। बैंक में लगे सीसीटीवी से उचक्के की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।