फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   shopkeepers jammed in maharua market

दुकानदारों ने महरुआ बाजार में लगाया जाम

Sun, 12 Dec 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
shopkeepers jammed in maharua market
महरुआ (अंबेेडकरनगर)। एक दुकानदार की पिटाई से नाराज महरुआ बाजार के अन्य दुकानदारों ने रविवार को महरुआ चौराहे पर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष ने समझा कर मामला शांत कराया। इससे पहले मारपीट में एक पक्ष के तीन, जबकि दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को चोटें आईं। दुकानदार ने केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पुलिस तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

महरुआ निवासी गणेश अग्रहरि की महरुआ चौराहे पर किराने की दुकान है। प्रतिदिन की तरह रविवार को दोपहर वह दुकान पर बैठा हुआ था। आरोप है कि इसी बीच महरुआ निवासी एक व्यक्ति वहां पहुंचा और कुछ सामान उधार मांगा। दुकानदार ने उधार देने से इंकार कर दिया। उस समय तो संबंधित व्यक्ति वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद करीब 10 लोगों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर वहां पहुंचा और दुकानदार की पिटाई शुरू कर दी। दुकानदार की तरफ से भी कुछ लोग भिड़ गए। इससे अफरातफरी मच गई। इस बीच दो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। उन्होंने स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के सामने भी मारपीट होती रही।
विज्ञापन

थोड़ी ही देर में एसओ विवेक वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। मारपीट में एक पक्ष के गणेश, सुरेश व घनश्याम, जबकि दूसरे पक्ष के दिलीप मिश्र घायल हो गए। इस बीच घटना से नाराज क्षेत्र के दुकानदारों ने महरुआ चौराहे पर जाम लगा दिया। वे मामले में आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। एसओ ने समझा कर मामला शांत कराया। इसके बाद लगभग आधा घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। गणेश ने केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। सूत्रों के अनुसार पुलिस तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसओ ने बताया कि संबंधित दुकान के बगल लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed