फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   shop online with caution

सतर्कता के साथ करें ऑनलाइन खरीदारी

Sun, 30 Oct 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
shop online with caution
अंबेडकरनगर। महिलाओं में स्वावलंबन का भाव जगाने के लिए रविवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस से मिलने वाली सहायता के बारे में जानकारी देने के साथ ही सतर्कता के साथ ऑनलाइन खरीदारी करने की सलाह दी। किसी भी दशा में ओटीपी अथवा बैंक डिटेल किसी के साथ शेयर न करने की अपील की
विज्ञापन

बेवाना थाने की एंटी रोमियो टीम की सदस्य कांस्टेबल अमिता शुक्ला व होमगार्ड अर्चन विश्वकर्मा ने बाजारों महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों में घबराने के बजाय धैर्य के साथ उसका मजबूती से सामना करें। पुलिस को अवगत कराएं। समस्या का निस्तारण करने के साथ दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की जीएगी।
विज्ञापन

युवतियों से कहा कि आज के दौर में अधिकतर लोग इंटरनेट बैंकिंग व ऑनलाइन सेवाओं से जुडे़ हैं। ऐसे में साइबर अपराधी भी मौके की फिराक में रहते हैं। जरा सी गलती कई बार भारी पड़ जाती है। इसलिए जागरूकता के साथ ऑनलाइन सेवाओं का प्रयोग करें। यदि कोई फोन कर ओटीपी अथवा खुद को बैंक कर्मचारी बताकर बैंक से जुड़ी जानकारी मांगे तो उसे इन्कार कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि ऑनलाइन खरीदारी को लेकर भी सजगता बरतें। जिस फर्म अथवा दुकान से सामान लेना है, उसके बारे में पहले सारी जानकारी कर लें। इसके बाद ही आगे कदम बढ़ाएं। युवतियों व महिलाओं को आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी। इसके अलावा कई अन्य थानों की पुलिस टीम ने भी महिलाओं व युवतियों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed