{"_id":"5e6fc6918ebc3ea4ac674167","slug":"shooter-injured-in-encounter-ambedkar-nagar-news-lko5138659110","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती की हत्या में शामिल शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़ती की हत्या में शामिल शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। पुलिस ने बीते दिनों आढ़ती की हत्या में शामिल शूटर और एक अन्य आरोपी को सोमवार देर शाम जैतपुर थाना क्षेत्र में घेर लिया। शूटर ने फरार होने की कोशिश की तो मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से घायल हो गया। गोली बदमाश के पैर में लगी है। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया है। दूसरा आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दें कि एक मार्च को जैतपुर थाना क्षेत्र के उदयापुर मोड़ के पास बदमाशों ने आढ़ती जितेंद्र गुप्त की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में जितेेंद्र के पुत्र मयंक ने अपनी मां ममता गुप्ता पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि उसकी मां व पिता के बीच वैवाहिक संबंध ठीक नहीं थे। मां ममता ने अपने प्रेमी अरुण गुप्त निवासी एकडल्ला रामनगर थाना सरपतहां जिला जौनपुर के साथ मिलकर अज्ञात बदमाश से इस घटना को अंजाम दिलाया।
पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। बाद में आरोपी ममता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस को इस मामले में आरोपी अरुण व शूटर की तलाश थी। दोनों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए जैतपुर पुलिस के साथ ही स्वॉट टीम व कई अन्य थाने की पुलिस टीम भी लगाई गई थी। दोनों फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी इसके बावजूद नहीं हो पा रही थी। इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल शूटर विजय शंकर व अरुण गुप्ता जैतपुर थाना क्षेत्र में मौजूद है। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने घेराबंदी की।
विज्ञापन
कुछ देर में ही जैतपुर मोड़ के पास दोनों आते दिखे। शूटर ने हमला कर दिया तो पुलिस ने मुठभेड़ में गोली चला दी जो शूटर के पैर में जा लगी। पैर में गोली लगने से बदमाश गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसे तत्काल सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। दूसरे आरोपी अरुण गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी मिलते ही एसपी आलोक प्रियदर्शी व अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल व जिला अस्पताल पहुंचकर जायजा लिया।