फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shock

करंट से झुलसी महिला व युवक, महिला लखनऊ रेफर

Sun, 19 Jul 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Shock
अंबेडकरनगर। भीटी थाना अंतर्गत भीटी निवासी एक महिला जहां कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई, वहीं अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत शहजादपुर निवासी एक युवक घर की बिजली ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए महिला को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने बताया कि भीटी थाना अंतर्गत भीटी निवासी शकुंतला देवी (35) रविवार सुबह घर की साफ सफाई कर रही थी। इसी बीच वह कूलर का स्विच ऑफ करने लगी। बताया जाता है कि उस समय उसमें करंट उतरा हुआ था, जिससे वह करंट की चपेट में आ गई। चीख पुकार सुनकर पहुंचे घरवालों ने उसे कूलर से अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुकी थी।
विज्ञापन

स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत शहजादपुर निवासी राहुल कुमार (28) शनिवार देर शाम घर की बिजली ठीक कर रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच उसका हाथ कटे तार पर पड़ गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। जब तक घरवाले उसे तार से अलग करते, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed