फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shivaji House became champion with 39 gold

39 स्वर्ण के साथ शिवाजी हाउस बनी चैंपियन

Sun, 03 Apr 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shivaji House became champion with 39 gold
अंबेडकरनगर के डोएन स्कूल में चैंपियन टीम को पुरस्कृत करते शिक्षक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। डोएन इंटरनेशल स्कूल में चल रहे डोएन चैंपियंस लीग का समापन हो गया। प्रतियोगिता की चैंपियन टीम शिवाजी हाउस, जबकि टैगोर हाउस की टीम को उपविजेता घोषित किया गया। रविवार को खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक शिवकुमार तिवारी ने किया। चैंपियन लीग में शिवाजी हाउस की टीम 39 स्वर्ण पदक तथा 24 रजत पदक के साथ कुल 196 अंक अर्जित कर चैंपियन बनी। जबकि उपविजेता टैगोर हाउस की टीम 42 स्वर्ण, 21 रजत व कांस्य पदक के साथ 173 अंक ही अर्जित कर सकी।
विज्ञापन

इसके अलावा अशोका हाउस 7 स्वर्ण, 50 रजत तथा 34 कांस्य पदक के साथ 156 अंक हासिल कर तृतीय, जबकि राणा प्रताप हाउस 17 स्वर्ण, 23 रजत व 34 कांस्य पदक के साथ 131 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहीं। तीन दिवसीय खेल में खो खो, शतरंज, कैरम, म्यूजिकल चेयर, कबड्डी आदि खेलों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिवाजी टीम के अर्पित वर्मा को बेहतर प्रदर्शन के बेस्ट प्लेयर आफ दी लीग, जबकि सर्वश्रेष्ठ अंपायरिंग का खिताब मंगेश कुमार मन व रजत कुमार मौर्य को दिया गया।
विज्ञापन

प्रबंधक ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर मनोबल बढ़ाया। कहा कि हार व जीत खेल के हिस्से हैं। एक हार से न तो भविष्य के दरवाजे बंद होते हैं और न ही इस बारे में सोचना चाहिए। विद्यालय प्रबंध समिति उपाध्यक्ष अभ्युदित त्रिपाठी ने कहा कि खेलों से सामाजिक सद्भाव व आपसी सौहार्द की डोर मजबूत होती है। मौके पर प्रधानाचार्य प्रीति श्रीवास्तव, अभिनव त्रिपाठी, शुुभम त्रिपाठी, केपीएन मिश्र, शिवांशु तिवारी, दानिश, रूकैय्या खातून, आसिया, ज्योति शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed