फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shatchadi Mahayagya begins with Kalash Yatra

कलश यात्रा के साथ शतचडी महायज्ञ की शुरुआत

Sat, 13 Mar 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Shatchadi Mahayagya begins with Kalash Yatra
अंबेडकरनगर के अहिरौली क्षेत्र में निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले के अहिरौली स्थित ककरहिया बाग लोकापुर में भव्य कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत हुई। मुख्य आयोजन रविवार की सुबह गणेश पूजन से शुरू होगा। इसी के साथ सात दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा शुरू होगी। शनिवार को निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी तादाद में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु पहुंचे। अहिरौली थाना क्षेत्र अन्तर्गत ककरहिया बाग लोकापुर में काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी के अर्चक पंडित तीर्थराज त्रिपाठी की देखरेख में 14 मार्च से सात दिवसीय श्रीहोमात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं संगीतमयी श्रीराम कथा शुरु होने जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को बड़ी तादाद में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। यात्रा पटेलनगर व अहिरौली होते हुए भिउरा स्थित तमसा नदी पहुंची। वहां कलश में पवित्र जल भरा गया। यहां से निकली भव्य कलश यात्रा के साथ श्रद्धालु वापस आयोजन स्थल ककरहिया बाग पहुंचे। जहां विधि विधान से पूजन अर्चन हुआ। आयोजक तीर्थराज त्रिपाठी ने बताया कि सात दिवसीय आयोजन की मुख्य शुरुआत रविवार सुबह गणेश पूजन से होगी।
विज्ञापन

इसके बाद विधि विधान से मंडप प्रवेश होगा। अरणीय के द्वारा अग्रि का प्राकट्य होगा। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामूहिक यज्ञ होगा। दोपहर में 12 बजे से शाम 4 बजे तक तथा शाम 7 से 10 बजे तक कथा होगी। अयोध्या की प्रसिद्ध कथावाचिका साध्वी सृष्टिलता रामायणी, नैमिषाराण्य के मथुरादास समदर्शी श्रद्धालुओं को कथा सुनाएंगे। शनिवार के आयोजन में दुर्गा प्रसाद पांडेय, डब्लू उपाध्याय, दिनेश पांडेय, दिनेश सिंह व नरसिंह समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed