फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shashwat Agarwal became the district topper in high school with 99.4% marks

Ambedkar Nagar News: हाईस्कूल में शाश्वत अग्रवाल 99.4 फीसदी अंकों के साथ बने जिले के टॉपर

Tue, 13 May 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 13 May 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Shashwat Agarwal became the district topper in high school with 99.4% marks
.शाश्वत अग्रवाल
अंबेडकरनगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की हाईस्कूल परीक्षा के परिणामों ने इस वर्ष जिले को एक नया शिखर छूने का मौका दिया है। जिले के सभी सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में जिले की सफलता की कहानी एक और अध्याय जुड़ा।
विज्ञापन

कुल 4100 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे और इस वर्ष कोई भी छात्र फेल नहीं हुआ। इस प्रकार के परिणाम ने न केवल विद्यार्थियों को, बल्कि उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी गर्व महसूस कराया है। इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। शाश्वत अग्रवाल ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रांजल वर्मा 99 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से रिचा अग्रहरि और प्रज्ञा रहीं, जिन्हें 98.6 प्रतिशत अंक मिले।
विज्ञापन

टॉप-10 की सूची में प्रमुख रूप से छात्राओं का दबदबा देखा गया। शिखा यादव ने 98.2 प्रतिशत, अनुष्का सोनी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही सैयद रजा अब्बास रिजवी, मान्या सिंह और अनान्या मिश्रा ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि जिले में छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विनायक तिवारी ने 97.6, अरनव यादव ने 97.2, तेजस मेहरोत्रा, सोया यादव और श्रेया वर्मा ने 96.6, जबकि प्रिंस ने 96 प्रतिशत अंक अर्जित किए। आयुष प्रजापति 95 प्रतिशत अंकों के साथ जिले के टॉपर्स में शामिल रहे। सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में छात्रों की शत-प्रतिशत सफलता पर जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में हर्ष का वातावरण देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों की इस सफलता को अनुशासन, शिक्षकों की नियमित निगरानी, समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण कराए जाने और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया गया है।

अधिकांश विद्यालयों ने टॉप करने वाले छात्रों को सम्मानित करने की घोषणा की है। शिक्षा विभाग ने भी जिले के इस सामूहिक प्रदर्शन को सराहनीय बताया है। अधिकारियों ने कहा कि बिना किसी छात्र के फेल हुए इस बार का परिणाम जिले के लिए प्रेरणादायी है। परिणाम दर्शाता है कि शिक्षण संस्थानों ने शिक्षण-अधिगम की प्रक्रिया को गंभीरता से अपनाया और छात्रों ने उसका सकारात्मक लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed