फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shani had come out to make slippers, luckless death

शनि निकला था चप्पल बनवाने, नसीब हुई मौत

Sat, 12 Jun 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Shani had come out to make slippers, luckless death
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। फेरी के लिए निकलने की तैयारी में युवक शनिवार को अपनी चप्पल बनवाने के लिए घर से निकला था तो उसे या परिवारीजनों को यह अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि पट्टी चौराहे पर मौत उसका इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

मुरवाह निवासी शनि (22) फेरी दुकानदार था। अलग-अलग समय में वह अलग-अलग सामानों की गांव-गांव घूमकर बिक्री करता था। बताया जाता है कि शुक्रवार को शनि की चप्पल टूट गई। फेरी पर निकलने से पहले वह उसे बनवाने की जानकारी देकर निकला। किसी हादसे की संभावना से बेफिक्र शनि पटरी दुकानदार के सामने बैठकर चप्पल बनवा रहा था। इसी बीच अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

यह खबर गांव तक पहुंची तो रोते-बिखलते परिवारीजन मौके पर पहुंचे। वहां का दृश्य देख उनकी चीख निकल गई। सनी ट्रक से दबकर बेसुध हो चुका था। क्रेन से उसे निकाला गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। शनि का अभी विवाह नहीं हुआ था। पांच भाई-बहनों में वह सबसे छोटा था। तीनों बहन का विवाह हो चुका है, जबकि बड़े भाई मैथिलीशरण खेती के साथ-साथ चाट की दुकान लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुंधे गले से उन्होंने बताया कि काश मैंने उसे सुबह ही चौराहे पर जाने से रोक लिया होता। अपने भाई से अगाध स्नेह रखने वाले मैथिलीशरण ने कहा कि इस मामले में सभी जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उधर, शनि की मौत से मां दुर्गावती का रो-रोकर हाल बेहाल है। अपने कलेजे के टुकड़े को खो देने का सदमा बर्दाश्त कर पाना उनके लिए कठिन हो रहा है। परिवार ने सनी के विवाह का सपना देखा था। शादी धूमधाम से करने की योजना थी। इसके लिए उपयुक्त प्रस्ताव पर विचार चल रहा था। इस बीच हुए इस हादसे ने सब उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed