फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shalini and Arshad top in chair race

Ambedkar Nagar News: कुर्सी दौड़ में शालिनी और अरशद अव्वल

Sun, 08 Dec 2024 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Shalini and Arshad top in chair race
अंबेडकरनगर। समग्र शिक्षा अभियान माध्यमिक के तहत दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर में किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने शुभारंभ किया। दिव्यांग बच्चों ने रस्साकशी, कुर्सी दौड़ और छूकर पहचानो समेत अन्य खेलों के जरिए प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कुर्सी दौड़ बालिका वर्ग में शालिनी को पहला, अरसिया को दूसरा व तनु को तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग में अरशद ने जीत दर्ज की। राम अवतार व अंकित सैनी को क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान मिला। रस्साकशी में अंकेश सैनी ने बाजी मारी। विष्णु साहू व मोहम्मद अरशद को दूसरा व तीसरा स्थान हासिल हुआ। बालिका में तन्नू, पायल, शिखा चौहान अव्वल रहीं।
विज्ञापन

निबंध में नंदिनी प्रथम, शिखा चौहान द्वितीय व अर्शिया तृतीय स्थान पर रहीं। कला प्रतियोगिता में आंचल कुमारी प्रथम, पायल द्वितीय व प्रिन्सी तिवारी तृतीय स्थान पाया। गायन में तनु ने बाजी मारी। अंशिका व पायल को दूसरा व तीसरा स्थान मिला। नृत्य में आंचल ने सभी को पीछे किया। छूकर पहचानो में प्रिंस अव्वल रहे। अतुल वर्मा को दूसरा स्थान मिला। विजेताओं को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला समन्वयक जितेन्द्र कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप यादव, नीलम यादव, विद्या देवी, तारा वर्मा, अजीत सिंह, पवन कुमार चौरासिया, विभा सिंह, रजनी, रेनु, सुमन व राम अजोर मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed