{"_id":"6ada39a761ae387ce809008c","slug":"several-trains-including-the-doon-express-are-running-late-passengers-are-facing-inconvenience-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-167632-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दून एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दून एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट, यात्री परेशान
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री। संवाद
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई प्रमुख ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। इससे लखनऊ और बाराबंकी समेत अन्य स्थानों पर जाने वाले यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई। सबसे अधिक देरी दून एक्सप्रेस में हुई। यह ट्रेन करीब एक घंटे विलंब से चली। वहीं, फरक्का एक्सप्रेस 28 मिनट और अहमदाबाद-साबरमती एक्सप्रेस करीब आधा घंटे देरी से पहुंची।
सुबह से ही स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ ट्रेनों के इंतजार में जुटी रही। ट्रेनें समय पर न पहुंचने से यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा। फरक्का एक्सप्रेस से लखनऊ जाने के लिए पहुंचे सम्मनपुर निवासी राजेंद्र ने बताया कि उन्हें जरूरी काम से लखनऊ पहुंचना था, लेकिन ट्रेन की देरी से उनकी योजना प्रभावित हो गई। वहीं, बाराबंकी जाने के लिए स्टेशन पहुंचे गोहन्ना निवासी आजाद ने बताया कि ट्रेन के विलंब से उनका सफर समय पर शुरू नहीं हो सका। इससे गंतव्य तक पहुंचने में भी देरी होने की आशंका है।
नोटिस बोर्ड पर दी जाती है सूचना
स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से ट्रेनें विलंब से पहुंच रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए नोटिस बोर्ड पर ट्रेनों की देरी संबंधी सूचनाएं लगातार प्रदर्शित की जाती हैं।