फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Seven thousand defaulters will get discount under OTS on depositing the bills

Ambedkar Nagar News: सात हजार बकायेदारों को बिल जमा करने पर ओटीएस के तहत मिलेगी छूट

Sun, 06 Jul 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 06 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Seven thousand defaulters will get discount under OTS on depositing the bills
अंबेडकरनगर। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में पंजीकरण कराने के बाद भी सात हजार जिली उपभोक्ताओं ने करीब साढ़े छह करोड़ रुपये का बकाया जमा नहीं किया। विभाग की ओर से इन पंजीकृत उपभोक्ताओं को अंतिम अवसर दिया जा रहा है। 31 जुलाई तक छूट पर बिल जमा कर पाएंगे। इसके बाद भी बकाया न जमा हो पाने की स्थिति में विभाग की ओर अभियान चलाकर बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में 70 हजार 540 घरेलू व वाणिज्यिक उपभोक्ताओं ने ओटीएस का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण कराया था। इन पर 66.15 करोड़ रुपया बकाया था। इसमें करीब सात हजार उपभोक्ताओं ने करीब साढ़े छह करोड़ रुपये जमा नहीं किए थे। ओटीएस में पंजीकरण कराकर बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं को 31 जुलाई तक का अवसर दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं को बकाया के साथ एक हजार रुपये या मिलने वाली छूट का 10 प्रतिशत ब्याज के रूप में जोड़कर भुगतान करना होगा। बकायेदार उत्तर प्रदेश पॉवर काॅरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के वेबसाइट के माध्यम या जनसेवा केंद्र, मीटर रीडर, विद्युत सखी, फिनटेक के प्रतिनिधि या विभागीय कैश काउंटर पर बिजली बिल का बकाया जमा कर सकेंगे। 31 जुलाई तक भुगतान न करने पर छूट को पुनः बिल में जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद अभियान चलाकर उनका बिजली कनेक्शन काटा जाएगा।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि योजना का लाभ लेकर उपभोक्ता अपना बकाया बिल जमा करा लें। वरना अभियान चलाकर कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed