फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Seven people killed by corona infected

कोरोना संक्रमित सात लोगों ने दम तोड़ा

Fri, 07 May 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Seven people killed by corona infected
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर कोरोना संक्रमित सात मरीजों की मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। हालांकि नागरिकों के अनुसार मौत का वास्तविक आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा है। उधर, शुक्रवार को सामने आई जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के 26 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1733 हो गई है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिन क्षेत्रों में शुक्रवार को कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों ने पहुंचकर कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को कोरोना से बचने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी न सिर्फ कोरोना के नए मामले सामने आए, बल्कि कोरोना से मरीजों की मौतें भी हुईं। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कोरोना संक्रमित सात मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई। इस बीच शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 26 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले मे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1733 हो गई है।
विज्ञापन

जिन क्षेत्रों में शुक्रवार को नए कोरोना संक्रमित सामने आए, उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पहुंचकर ना सिर्फ कंटेनमेंट जोन घोषित किया बल्कि संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज कराए जाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने संबंधित क्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही समय-समय पर खुद को सैनिटाइज भी करते रहे। उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने कोरोना से सात व्यक्तियों की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के कुल 26 नए मामले सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed