फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Seven patients suffering from high fever hospitalized

तेज बुखार के सात मरीज अस्पताल में भर्ती

Fri, 04 Nov 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 04 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Seven patients suffering from high fever hospitalized
hospital - फोटो : demo pic

जिले में तेज बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी इससे पीड़ित सात और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से दो को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन

अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरानपुर निवासी सुशील (29) गुरुवार देर शाम तेज बुखार की चपेट में आ गया। शुक्रवार सुबह उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कटेहरी निवासी रामलाल (85)बुधवार सुबह तेज बुखार की चपेट में आ गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कालेपुर गांव निवासी महबूब (25) को तेज बुखार चढ़ने पर शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव निवासी जावेद (18) जुबेर गुरुवार सुबह तेज बुखार की चपेट में आ गया। शुक्रवार सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र के ही मुरादपुर निवासी अंकित (18) बुधवार को तेज बुखार की चपेट में आ गया।

शुक्रवार सुबह परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कश्मीरिया निवासी हरिप्रसाद (70) बुधवार सुबह तेज बुखार की चपेट में आ गए। उन्हें पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इनके अलावा अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रगड़गंज बाजार निवासी मुकेश (55) पुत्र महावीर को गुरुवार शाम अचानक तेज बुखार चढ़ गया। शुक्रवार सुबह उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed