{"_id":"6b05d44c43ed7aecbd0b5a4b","slug":"the-child-keeps-tricking-his-uncle-omprakash-rajbhar-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-169847-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"चच्चा को बार-बार गच्चा दे रहा बच्चा : ओमप्रकाश राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चच्चा को बार-बार गच्चा दे रहा बच्चा : ओमप्रकाश राजभर
Tue, 24 Nov 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर।
अंबेडकरनगर। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच टिकट बंटवारे के लिए गठित पांच सदस्यीय कमेटी में शिवपाल यादव को जगह नहीं मिलने पर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा पर निशाना साधा। मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ...बच्चा चच्चा को बार-बार गच्चा दे रहा है।
राजभर ने कहा कि सीट बंटवारे की कमेटी हो या राममनोहर लोहिया ट्रस्ट, हर जगह शिवपाल यादव को किनारे किया जा रहा है। मुलायम सिंह यादव के बाद शिवपाल ने ही सपा को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इसके बावजूद अखिलेश यादव उन्हें लगातार किनारे कर रहे हैं।
सपा नेता आजम खां और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच चल रही बयानबाजी पर राजभर ने कहा कि आजम खां मुस्लिम समाज को शिक्षा, रोजगार और नौकरी के क्षेत्र में आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते। वहीं, ओवैसी शिक्षा, रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य और अमन-चैन की बात कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खां मुस्लिम समाज को नफरत की राजनीति में उलझाए रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
राजभर ने कहा कि मुस्लिम समाज में अब यह समझ विकसित हो रही है कि भाजपा के खिलाफ सपा, कांग्रेस और अन्य दलों की ओर से फैलाया जाने वाला नफरत का संदेश वास्तविकता नहीं है।