फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Seven new beds increased in the district hospital

जिला अस्पताल में बढ़े सात नए बेड

Sat, 13 Mar 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Seven new beds increased in the district hospital
अंबेडकरनगर। संचारी रोगों से निपटने के लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इमरजेंसी वार्ड में सात नए बेड स्थापित कर दिए गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को भी निर्देशित किया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर लोगों को संचारी रोगों के बारे में न सिर्फ विस्तार से जानकारी दें, बल्कि इससे निपटने के बारे में भी लोगों को बताएं। जागरूकता के आधार पर ही संचारी रोगों पर अंकुश पाया जा सकता है।
विज्ञापन

संचारी रोगों से निपटने के लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी वार्ड की क्षमता बढ़ाई है। एक दिन पहले शुक्रवार को इमरजेंसी वार्ड में सात नए बेड स्थापित कर दिए गए हैं। जिला अस्पताल में इमरजेंसी के तीन वार्ड में कुल 18 बेड स्थापित हैं। ऐसे में एक साथ 18 मरीजों का इलाज होता है। अब जबकि बदलते मौसम में संचारी रोगों के बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए ही इमरजेंसी में सात नए बेड बढ़ाए गए हैं। सीएमएस डा. ओमप्रकाश ने बताया कि संक्रामक रोगों से निपटने के लिए इमरजेंसी में सात नए बेड बढ़ाने के साथ चिकित्सकों व कर्मचारियों को भी इस संबंध में जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

संचारी रोगों को लेकर निर्देश जारी
उधर सीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि संचारी रोगों से निपटने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे गांव गांव, घर घर जाकर ग्रामीणों को संचारी रोगों के बारे में विस्तार से बताएं। साथ ही उन्हें इससे बचाव के बारे में भी जानकारी दें। जागरूकता के आधार पर ही संचारी रोगों को फैलने से रोका जा सकता है। लोगों से अपील की कि वे न सिर्फ अपने घर, बल्कि इर्दगिर्द साफ सफाई रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed