फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Seven injured including woman in road accidents

सड़क हादसों में महिला समेत सात घायल

Sun, 31 Oct 2021 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Seven injured including woman in road accidents
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख एक घायल को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोसाईगंज निवासी इंद्रेश (35) शनिवार को सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह अन्नावां बाजार के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रही पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे इंद्रेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक चालक वाहन लेकर भाग गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर गांव निवासी अनुराग (25) सुबह घर के निकट सड़क पार कर रहा था। इसी बीच बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। अहिरौली थाना क्षेत्र के खेमापुर निवासी गीता देवी (55) सुबह घर के पास सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत लोरपुर निवासी शमीम (32) शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाने के दौरान गांव के पास जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसखारी थाना क्षेत्र के मसड़ा निवासी गंगाराम (58) शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाने के दौरान गांव के निकट बाइक की टक्कर से घायल हो गया। इसी थाना क्षेत्र के अमिया बाभनपुर गांव निवासी अमन व मंजीत शनिवार को सुबह एक ही बाइक से जा रहे थे। इसी बीच एनएच 233 पर डोडो गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से दोनों युवक घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed