{"_id":"b638c203e1d422a6077c965bbe56578a","slug":"seven-injured-in-accidents-two-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में सात घायल, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में सात घायल, दो गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sat, 04 Jul 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना क्षेत्र के पहितीपुर बाजार निवासी मोहम्मद एखलाक (30) पुत्र मोहम्मद लियाकत खान, सरफराज कुरैशन (28) पुत्र फिदा हुसैन व अनम कुरैशी (8) पुत्र चुन्ना कुरैशी शुक्रवार देर शाम एक ही बाइक द्वारा गोसाईगंज से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
पहितीपुर चौराहे के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। घायलों में एखलाक कांग्रेस प्रदेश सचिव मोहम्मद अनीस खां का भाई है।
विज्ञापन
आननफानन में सभी घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। दूसरी बाइक पर सवार खिद्दिरपुर गांव निवासी युवक की हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर अन्य हादसों में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। अकबरपुर थाना क्षेत्र शहजादपुर निवासी रमा चौधरी (45) पुत्र रामेश्वर शुक्रवार देर शाम बाइक से कहीं जा रहा था। तहसील तिराहे के निकट पीछे से आ रहे पिकअप वाहन ने टक्कर मार दिया। वह घायल हो गया।
सूचना मिलने पर पहुंचे परिवारीजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बसखारी थाना क्षेत्र बाजार निवासी हफीजुन्निशा (45) पत्नी जमाल अहमद शुक्रवार देर शाम सड़क पार करते समय बाइक लगने से घायल हो गई। पहले उसे सीएचसी बसखारी ले जाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।