फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Services of 13 Panchayat assistants will be terminated

Ambedkar Nagar News: 13 पंचायत सहायकों की सेवाएं होंगी समाप्त

Tue, 31 Dec 2024 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 31 Dec 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Services of 13 Panchayat assistants will be terminated
अंबेडकरनगर। जिम्मेदारी के निर्वहन में लापरवाही पर रामनगर ब्लॉक के 13 ग्राम पंचायत सहायकों की सेवा समाप्त करने का निर्णय हुआ है। सीडीओ ने इस आशय का आदेश देते हुए कहा कि जिले में प्रत्येक पंचायत सहायक द्वारा ग्राम सचिवालय में रहकर प्रतिदिन कम से कम एक प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आनंद शुक्ला ने मंगलवार को ग्राम सचिवालयों में स्थापित जन सेवा केंद्र (काॅमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से आय, जाति निवास समेत खतौनी का प्रमाणपत्र जारी किए जाने की प्रगति के संबंध में वर्चुअल समीक्षा की। बीडीओ रामनगर ने बताया कि 13 पंचायत सहायकों को दो बार नोटिस जारी की गई है, परंतु उनके द्वारा अभी तक सक्रिय रूप से कार्य नहीं किया जा रहा है। इस पर सीडीओ ने सभी संबंधित पंचायत सहायकों आकांक्षा उपाध्याय, नीतू पाल, बृजेश गौतम, अमरेश साहनी, मोनिका विश्वकर्मा, प्रभात कुमार, अमित यादव, पूजा यादव, अभिषेक, प्रीति, स्वाति यादव, रेनू और प्रिया की सेवा समाप्ति का आदेश दिया। साथ ही कहा कि नए पंचायत सहायकों की आईडी सेवा प्रदाता एजेंसी द्वारा सक्रिय कराते हुए तत्काल सेवाएं प्रारंभ कराई जाएं।
विज्ञापन

आगामी एक सप्ताह बाद फिर से पूरे जिले की समीक्षा किए जाने की जानकारी दी। कहा कि समस्त पंचायत सहायकों के स्तर से कम से कम एक प्रमाण पत्र प्रतिदिन जारी किया जाए। सभी ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, कंप्यूटर ऑपरेटर व जनपद स्तर पर जिला पंचायत राज अधिकारी एवं डीपीएम को इसकी नजदीकी निगरानी का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed