{"_id":"6a1b139db01b9da8a109c0a8","slug":"selection-of-anshul-and-anuraj-for-the-central-training-camp-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1009-157473-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए अंशुल व अनुराज का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए अंशुल व अनुराज का चयन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में आयोजित होने वाले केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए जिले के दो खिलाड़ियों अंशुल वर्मा और अनुराज का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी अब 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे।
बता दें कि डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में 15 और 16 मई को खेल छात्रावास लखनऊ और सैफई के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया गया था। इस ट्रायल में जिले के चार खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतिभागियों में आदित्य यादव (कक्षा 6), अंशुल वर्मा (कक्षा 9), अनुराज (कक्षा 9) और उज्जवल सिंह (कक्षा 9) शामिल रहे। प्रदर्शन के आधार पर अंशुल वर्मा और अनुराज का चयन केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया। इसके बाद खिलाड़ियों को अंतिम चयन पत्र दिया जाएगा। यह प्रक्रिया खेल छात्रावास प्रवेश का अंतिम चरण है। प्रदर्शन के आधार पर आगे की औपचारिक सूची जारी की जाएगी।
अनुराज ने किया स्विंग और कंट्रोल में सुधार
बेवाना के गौरा सोनगांव निवासी अनुराज (14) गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। पिता गोरेलाल लोक निर्माण विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं और माता अवधेश कुमारी गृहिणी हैं। अगस्त 2025 से उन्होंने एकलव्य स्टेडियम में नियमित प्रशिक्षण शुरू किया। प्रशिक्षण से पहले उनकी गेंदबाजी में गति, स्विंग और लाइन-लेंथ की कमी थी। कोच मृत्युंजय सिंह के मार्गदर्शन में तकनीकी सुधार पर लगातार काम हुआ। इसके बाद गेंद की रिलीज, रनअप और कलाई की स्थिति में सुधार आया। अब अनुराज इनस्विंग और आउटस्विंग के साथ यॉर्कर और गुड लेंथ पर बेहतर नियंत्रण दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
अंशुल वर्मा ने निरंतर अभ्यास से सुधारा प्रदर्शन स्तर
बेवाना क्षेत्र के ही बदलपुर सोनगांव अंशुल वर्मा (13) मीडियम पेस ऑलराउंडर हैं। पिता लालजी वर्मा अकबरपुर के मेडिकल स्टोर में कार्यरत हैं और माता अंजू गृहिणी हैं। अगस्त 2025 से वे एकलव्य स्टेडियम में नियमित प्रशिक्षण कर रहे हैं। अंशुल ने इससे पहले दो से तीन महीने निजी अकादमी में भी प्रशिक्षण लिया था, जिसके बाद उन्होंने स्टेडियम स्तर पर अभ्यास शुरू किया। वे रोजाना सुबह छह से 7:30 और शाम चार से 6:30 तक अभ्यास करते हैं। शुरुआती दौर में गेंदबाजी में लाइन-लेंथ और स्पीड में अस्थिरता थी जबकि बल्लेबाजी में लेदर बॉल से डर महसूस होता था।