फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Selection In UPPSC

यूपीपीएससी में शशांक, गरिमा, दिव्या व प्रज्ञा ने मारी बाजी

Fri, 11 Oct 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Selection In UPPSC
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में जिले के होनहारों ने भी अपना परचम लहराया है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के चकिया दामोदरपुर निवासी शशांक चौधरी ने परीक्षा पास कर जिला कृषि अधिकारी बनने की सफलता हासिल की, जबकि इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के केदारनगर नसरुल्लाहपुर निवासी गरिमा वर्मा ने नायब तहसीलदार बनने की सफलता पायी है। अकबरपुर के रावीबहाउद्दीनपुर की दिव्या त्रिपाठी ने खंड विकास अधिकारी तो मिर्जापुर की प्रज्ञा ने कोषाधिकारी बनने की सफलता अर्जित की। मेधावियों की इस सफलता पर परिजनों व शुभचिंतकों ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन

गुरुवार को प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2017 का परीक्षा परिणाम घोषित किया तो जिले के होनहारों ने भी इसमें सफलता का झंडे गाड़े। सम्मनपुर क्षेत्र के चकिया दामोदरपुर गांव निवासी शशांक चौधरी ने परीक्षा उत्तीर्ण कर जिला कृषि अधिकारी बनने की सफलता हासिल की है। शशांक के पिता सुनील चौधरी इंजीनियर हैं। चाचा विधानचंद्र चौधरी सपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। शशांक की सफलता पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार पटेल, जयप्रकाश वर्मा, रवीन्द्र प्रताप सिंह, प्रत्यूष कुमार चौधरी, मुकेश दुबे, डॉ राजेंद्र प्रसाद, कमल नारायण आदि ने बधाई दी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन

केदारनगर नसरुल्लापुर निवासी गरिमा वर्मा पुत्री रामनयन वर्मा का चयन नायब तहसीलदार के लिए किया गया है। गरिमा ने एमएसी की परीक्षा डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है। उन्हें पीसीएस की परीक्षा में 68वीं रैंक हासिल हुई है। उनकी इस सफलता पर रामरूप ज्ञान ज्योति जूनियर हाईस्कूल केदारनगर के प्रधानाध्यापक अंकित वर्मा, सती प्रसाद इंटर कॉलेज बनगांव डिहवा के प्रबंधक अरुणेश यादव, जियाराम चौधरी, रामू प्रजापति, राजमणि वर्मा, लालबहादुर यादव आदि ने बधाई दी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रावीबहाउद्दीनपुर निवासी चन्द्रशेखर त्रिपाठी की पुत्री दिव्या त्रिपाठी को खंड विकास अधिकारी बनने की सफलता मिली है। चन्द्रशेखर सिवलीपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, तो वहीं दिव्या इन दिनों रामपुर मंगुराडिला प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। दिव्या ने बताया कि यह उनका दूसरा प्रयास था। दिव्या के भाई सहायक अध्यापक देवेश त्रिपाठी ने बताया कि दिव्या के अलावा एक और बहन दीप्ति त्रिपाठी ने भी यूपीपीएससी की इस परीक्षा में साक्षात्कार दिया था, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। इसके साथ ही अकबरपुर तहसील क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी ओमप्रकाश वर्मा की पुत्री प्रज्ञा वर्मा ने परीक्षा उत्तीर्ण कर कोषाधिकारी बनने की सफलता पायी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed