{"_id":"57c085304f1c1b4339d4f08f","slug":"security-guard-accidentally-shot-away-woman-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा गार्ड की चूक से चली गोली, महिला जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा गार्ड की चूक से चली गोली, महिला जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 26 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
gun
- फोटो : demo pic
थाना क्षेत्र जैतपुर अंतर्गत रफीगंज बाजार स्थित बैंक आॅफ बड़ौदा शाखा में शुक्रवार दोपहर बाद धन निकासी के लिए गई महिला सुरक्षा गार्ड की बंदूक से चली गोली से घायल हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। शाखा प्रबंधक व कर्मचारियों ने उसे आनन-फानन नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बैंक पहुंचकर आवश्यक पूछताछ की। जैतपुर थाना अंतर्गत खानपुर हुसैनाबाद निवासिनी विमला देवी (47) शुक्रवार दोपहर बैंक आफ बड़ौदा की रफीगंज शाखा पर धननिकासी के लिए पहुंची। बताया जाता है कि जैसे ही उसने मुख्य गेट से प्रवेश किया, उसी दौरान वहां बैठे सुरक्षा गार्ड रामसागर की लाइसेंसी बंदूक से गोली चल गई।
विज्ञापन
गोली के छर्रे महिला के हाथ व पेट में लगे। इससे महिला घायल हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। किसी अनहोनी की आशंका में बैंक में विभिन्न कार्य से आए लोगों में भगदड़ मच गई। वे सभी बैंक के मुख्य गेट से बाहर भागने लगे। गोली की आवाज से कर्मचारी व शाखा प्रबंधक भी अपनी-अपनी केबिन से बाहर निकल आए। इसके अलावा आसपास के ग्रामीण भी बैंक के बाहर जुट गए।
विज्ञापन
गार्ड की बंदूक से चली गोली व उससे महिला के घायल होने की जानकारी होते ही शाखा प्रबंधक व कर्मचारी सन्न रह गए। आननफानन में घायल महिला को जलालपुर नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत सामान्य बताई जाती है।
इस बीच जानकारी होने पर एसओ जैतपुर राकेश यादव भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शाखा प्रबंधक के साथ-साथ वहां मौजूद लोगों से आवश्यक पूछताछ की। बताया कि अभी महिला की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।