फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Security Arrangment in Ambedkarnagar

हंगामे की आशंका को लेकर दिनभर रही कड़ी चौकसी

Fri, 27 Dec 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Security Arrangment in Ambedkarnagar
फोटो-22, अंबेडकरनगर पुराने तहसील तिराहे पर जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते सी? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। सीएए को लेकर हंगामा या प्रदर्शन टालने के लिए शुक्रवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जुमे की नमाज के मौके पर शहरी क्षेत्रों में सड़कों पर उतरे। अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभाला और नमाज शुरू होने के काफी पहले से लेकर नमाज समाप्त होने के बाद तक अलग अलग क्षेत्रों में बने रहे। भारी तादाद में पुलिस कर्मियों ने इस दौरान रूट मार्च भी किया। सीसीटीवी कैमरे से नजर रखने के साथ ही सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी जगह जगह तैनात किए गए थे, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति को समय रहते टाला जा सके। खुफिया विभाग की टीम भी पूरे दिन जिले में सक्रिय रही। जिले के सबसे संवेदनशील इलाके टांडा नगर में डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी खुद पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

यूं तो सीएए को लेकर छिटपुट प्रदर्शन व धरने के अलावा जिले में माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण चला आ रहा है। फिर भी प्रशासन ने वर्ष के अंतिम जुमे की नमाज को देखते हुए सभी जरूरी सतर्कता बरता। नमाज के लिए बड़ी तादाद में अलग अलग क्षेत्रों में नागरिकों के एकत्र होने के मद्देनजर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं थे। शुक्रवार को दोपहर बाद से नमाज होनी थी, लेकिन सभी शहरी क्षेत्रों में सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। एक दिन पहले गुरुवार शाम भी जिला मुख्यालय समेत विभिन्न बाजारों में अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों के साथ रूटमार्च किया। पुलिस क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों ने भी गुरुवार शाम को अलग अलग धर्म गुरुओं व गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने का आह्वान किया था।
विज्ञापन

इन सब के बीच शुक्रवार को जुमे की नमाज मौके पर जिले के सबसे संवेदनशील इलाके टांडा नगर में डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी स्वयं पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने नगर का भ्रमण किया और इसके बाद टांडा चौक में ही कैंप कर दिया। कड़ाके की ठंड के बीच अधिकारियों ने अलाव जलवाए और वहीं बैठकर तमाम नागरिकों तथा धर्म गुरुओं से मुलाकात की। डीएम व एएसपी ने नागरिकों से धैर्य बनाए रखने का आह्वान किया। जिला मुख्यालय व जलालपुर नगर में सुरक्षा व्यवस्था की कमान एडीएम अमरनाथ राय व एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने सम्हाली। दोनों अधिकारियों ने जलालपुर में एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव व सीओ आरपी राय के अलावा कोतवाल प्रद्युम्न सिंह समेत बड़ी तादाद में पुलिस कर्मियों को साथ में लेकर रूट मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे किसी भी तरह के बहकावे में न आएं और धैर्य व शांति बनाए रखें। जिला मुख्यालय पर एसडीएम अभिषेक पाठक, सीओ धर्मेन्द्र सचान, कोतवाल अमित सिंह व महिला थाना प्रभारी प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने नगर के विभिन्न मुख्य मार्ग तथा मोहल्लों में रूट मार्च किया। इसके अलावा विभिन्न थाना क्षेत्रों में संबंधित थाना प्रभारियों ने बाजारों तथा धार्मिक स्थलों के निकट खास चौकसी बनाए रखी। बाद में जुमे की नमाज पूरे जिले में कुशलता के साथ निपट जाने तथा कोई प्रदर्शन न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
जुमे की नमाज के मौके पर पुलिस प्रशासन ने हर तरह से हालात पर नजदीकी नजर बनाए रखी। जिला मुख्यालय के चौराहों पर लगी सीसीटीवी कैमरे की लगातार निगरानी की जा रही थी। पुराने तहसील तिराहे समेत अन्य जगहों पर लगे कैमरे से लाइव रिपोर्ट सीओ सिटी के कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मी ले रहे थे। इसी तरह का प्रबंध अन्य क्षेत्रों में भी किया गया था। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जरूरी इनपुट प्राप्त करने के लिए शहरी क्षेत्रों में सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की थी। उन्हें आम नागरिकों की तरह सभी के बीच में रहने को कहा गया था, जिससे किसी भी प्रतिकूल मूवमेंट की जानकारी समय रहते अधिकारियों को मिल सके।

कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए सभी 18 थाना प्रभारियों तथा चार क्षेत्राधिकारियों के साथ ही बड़ी तादाद में सिविल पुलिस कर्मी अलग अलग क्षेत्रों में शुक्रवार को तैनात रहे। इसमें खुफिया विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी अलग से शामिल रही। एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि कानून व्यवस्था को नियंत्रित बनाए रखने के लिए जिले में दो कंपनी पीएससी की तैनाती भी की गई थी। पीएससी के जवानों ने भी माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने में अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed