फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   sector magistrate got evm and vvpat training

सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मिला ईवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण

Thu, 17 Feb 2022 01:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
sector magistrate got evm and vvpat  training
अंबेडकरनगर। मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए बुधवार को सेक्टर मजिस्ट्रेटों को ईवीएम व वीवीपैट समेत मतदान को लेकर दिया जाने वाला प्रशिक्षण संपन्न हो गया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में आलापुर, टांडा व अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में तैनात 81 सेक्टर मजिस्ट्रेट को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। निर्देशित किया गया कि मतदान से पहले मॉकपोल के बाद क्लियर बटन जरूर दबा दें, जिससे मॉकपोल के दौरान किए गए वोट समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

मतदान के दौरान ईवीएम व वीवीपैट के संचालन में किसी भी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए मतदान से जुड़ेे अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंगलवार से कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय सेक्टर मजिस्ट्रेट को विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। बुधवार को अकबरपुर, आलापुर व टांडा विधानसभा क्षेत्र के 81 सेक्टर मजिस्ट्रेट को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

इसमें अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के 19, टांडा के 31 व आलापुर के 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट शामिल रहे। अध्यक्षता कर रहे जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन ने कहा कि मतदान से पहले वे अपने अपने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के बारे में पूरी तरह से जानकारी प्राप्त कर लें, जिससे यदि कहीं भी ईवीएम व वीवीपैट में गड़बड़ी आए, तो तत्काल मौके पर पहुंचकर गड़बड़ी दूर की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उन क्षेत्रों में भी जाएं, जहां मतदाता जागरूकता रैली नहीं निकल सकी है। ऐसे स्थानों पर जाकर मतदाता जागरूकता अभियान को गति प्रदान करें। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के 5-5 लेखपालों को भी ईवीएम व वीवीपैट के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed