{"_id":"620d5130eed1b75c275ad0a1","slug":"sector-magistrate-got-evm-and-vvpat-training-ambedkar-nagar-news-lko6181369155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मिला ईवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मिला ईवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए बुधवार को सेक्टर मजिस्ट्रेटों को ईवीएम व वीवीपैट समेत मतदान को लेकर दिया जाने वाला प्रशिक्षण संपन्न हो गया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में आलापुर, टांडा व अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में तैनात 81 सेक्टर मजिस्ट्रेट को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। निर्देशित किया गया कि मतदान से पहले मॉकपोल के बाद क्लियर बटन जरूर दबा दें, जिससे मॉकपोल के दौरान किए गए वोट समाप्त हो जाएगी।
मतदान के दौरान ईवीएम व वीवीपैट के संचालन में किसी भी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए मतदान से जुड़ेे अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंगलवार से कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय सेक्टर मजिस्ट्रेट को विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। बुधवार को अकबरपुर, आलापुर व टांडा विधानसभा क्षेत्र के 81 सेक्टर मजिस्ट्रेट को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
इसमें अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के 19, टांडा के 31 व आलापुर के 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट शामिल रहे। अध्यक्षता कर रहे जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन ने कहा कि मतदान से पहले वे अपने अपने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के बारे में पूरी तरह से जानकारी प्राप्त कर लें, जिससे यदि कहीं भी ईवीएम व वीवीपैट में गड़बड़ी आए, तो तत्काल मौके पर पहुंचकर गड़बड़ी दूर की जा सके।
विज्ञापन
इसके अलावा उन क्षेत्रों में भी जाएं, जहां मतदाता जागरूकता रैली नहीं निकल सकी है। ऐसे स्थानों पर जाकर मतदाता जागरूकता अभियान को गति प्रदान करें। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के 5-5 लेखपालों को भी ईवीएम व वीवीपैट के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।