फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Second installment of housing scheme not received, construction in balance

नहीं मिली आवास योजना की दूसरी किस्त, अधर में निर्माण

Wed, 08 Jun 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Second installment of housing scheme not received, construction in balance
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते गौसपुर के ग्रामीण-संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री आवासीय योजना शहरी के गौसपुर के लाभार्थियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। कहा गया कि एक वर्ष से अधिक का समय बीत गया, लेकिन अब तक दूसरी किस्त नहीं मिल सकी है। इससे आवास का निर्माण अधर में लटका हुआ है। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि शीघ्र ही दूसरी किस्त की राशि नहीं दी गई, तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। बाद में मांग संबंधित शिकायती पत्र एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे गौसपुर के सभासद विनय कुमार वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवासीय शहरी योजना के तहत मोहल्ले में 12 से अधिक पात्रों को लाभ मिला था। योजना के तहत पात्रों को प्रथम किस्त के रूप में 50 हजार रुपये की राशि तो मिल गई, लेकिन एक वर्ष से अधिक का समय बीतने के बाद भी दूसरी किस्त नहीं मिल सकी है। इससे आवास का निर्माण अधर में लटका हुआ है। सुनीता, बदामा, कोमल, रामकुबेर, दयाराम, महावीर, शांति देवी, रामकेवल, सुरेंद्र, मुन्नालाल, सरिता, महेंद्र कुमार ने कहा कि दूसरी किस्त के लिए जब भी जिम्मेदारों से कहा जाता है, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है।
विज्ञापन

दूसरी किस्त न मिलने से विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कच्चे घर को गिराकर उसके स्थान पर आवास का निर्माण शुरू किया था, लेकिन आधे अधूरे निर्माण के बीच पन्नी आदि डालकर किसी प्रकार से जीवन यापन कर रह हैं। आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना है। ऐसे में और भी मुश्किलें होंगी। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही दूसरी किस्त नहीं मिली, तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed