फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   search operation on railway station

रेलवे स्टेशन पर चला तलाशी अभियान

Tue, 03 Nov 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 03 Nov 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन

दीपावली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से लखनऊ से आयी बम डिस्पोजल टीम ने मंगलवार को स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान चलाया। अभियान में अकबरपुर रेलवे स्टेशन की जीआरपी टीम ने भी सहयोग किया। करीब एक घंटे तक तलाशी अभियान चला। हालांकि किसी प्रकार का कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर हुए तलाशी अभियान से यात्रियों में हड़कंप का माहौल रहा। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ बम डिस्पोजल स्क्वायड टीम ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की तलाशी ली। एसपी रेलवे नेहा पांडेय के निर्देश पर लखनऊ से उपनिरीक्षक धीर सिंह के नेतृत्व में ट्रेन से मंगलवार प्रात: टीम अकबरपुर स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन


बताया गया कि यह अभियान दीपावली पर्व पर सुरक्षा व शांति व्यवस्था को लेकर चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों के अलावा टिकट के लिए लाइन में मौजूद यात्रियों की भी तलाशी ली गई। करीब एक घंटे तक टीम ने यात्रियों व स्टेशन परिसर की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कहीं पर किसी प्रकार का कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। तलाशी अभियान में सिपाही नरेन्द्र कुमार, अशोक, अखिलेश, जितेन्द्र कुमार, रामप्रताप आदि के अलावा अकबरपुर जीआरपी टीम भी लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed