फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sealdah Express was delayed by five hours

Ambedkar Nagar News: पांच घंटे की देरी से आई सियालदाह एक्सप्रेस

Sun, 08 Jan 2023 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sealdah Express was delayed by five hours
अंबेडकरनगर। कड़ाके की ठंड के बीच सियालदाह डाउन एक्सप्रेस पांच घंटे विलंब से अकबरपुर पहुंची। आधा दर्जन अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंब से चलीं। पांच ट्रेनों का रूट डॉयवर्ट कर दिया गया। नतीजतन यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 45 यात्रियों ने आरक्षित टिकट रद्द कराया।
विज्ञापन

लगातार गिरते तापमान से एक तरफ जहां आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है तो वहीं ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। रविवार को भी सात ट्रेनें घंटों विलंब से अकबरपुर पहुंचीं। रेलवे स्टेशन प्रशासन के अनुसार सियालदाह डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय रात 10:16 बजे से पांच घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

इसके अलावा मरुधर डाउन निर्धारित समय सुबह 5:51 बजे से चार घंटे, द्वारिका एक्सप्रेस रात 1:11 बजे से साढ़े तीन घंटे, सरयू यमुना अप एक्सप्रेस सुबह 9:04 बजे से दो घंटे, साबरमती अप सुबह 5:16 बजे से ढाई घंटे व दून अप दोपहर 1:03 बजे से चार घंटे विलंब से अकबरपुर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा जम्मूतवी अप, कसान अप, इंदौर-पटना डाउन, दून डाउन व किसान डाउन एक्सप्रेस के रूट डॉयवर्ट कर दिए गए। ट्रेनों के विलंब से चलने व रूट डॉयवर्जन से संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को भारी मुश्किलें उठानी पड़ीं। रूट डायवर्जन के चलते 45 यात्रियों को आरक्षित टिकट रद्द कराना पड़ा।
उधर, स्टेशन अधीक्षक अकबरपुर जयप्रकाश ने बताया कि यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान है। खराब मौसम के चलते कुछ समस्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed