फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SDM registered a case of fraud against the peon and private clerk

Ambedkar Nagar News: एसडीएम ने पेशकार व निजी मुंशी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया

Wed, 07 May 2025 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 07 May 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
SDM registered a case of fraud against the peon and private clerk
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। तत्कालीन जलालपुर एसडीएम सदानंद सरोज ने जलालपुर के पेशकार शिवपूजन और निजी मुंशी श्यामजी के खिलाफ बुधवार को जालसाजी व धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

वर्तमान में एसडीएम सदानंद सरोज भीटी तहसील के एसडीएम पद पर तैनात हैं। एसडीएम के मुताबिक उनके कार्यकाल में उनके न्यायालय कोर्ट में लालदेई आदि बनाम गांव सभा के नाम से धारा 24 के लिए एक वाद दायर हुआ था। तीन सितंबर 2024 को उनके पेशकार और निजी मुंशी ने उनका फर्जी हस्ताक्षर बनाकर फाइल पर आदेश कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद दूसरा पक्ष आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट चला गया। इसकी जानकारी होने के बाद जब उन्होंने आदेश के पत्रावली का अवलोकन किया, तो पत्रावली मेंं केवल आदेश वाले पेज पर एक स्थान पर ही उनका हस्ताक्षर मिला। उनके मुताबिक आदेश के लिए एक अज्ञात व्यक्ति श्यामजी पेशकार शिवपूजन के पास आता था। उसी ने फर्जी हस्ताक्षर बनाकर आदेश को अपलोड कर दिया था। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed