{"_id":"5e03a4638ebc3e879b77f384","slug":"sdm-inspected-dhan-khareed-kendra-ambedkar-nagar-news-lko4996684152","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के निरीक्षण में गायब मिले क्रय केंद्र प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के निरीक्षण में गायब मिले क्रय केंद्र प्रभारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी। एसडीएम देवी दयाल वर्मा ने बुधवार को सुमेरपुर व अशाइतपुर कला धान क्रय केंद्र का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अशाइतपुर कला केंद्र के सचिव नदारद मिले। इस पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। एसडीएम ने किसानों का बकाया भुगतान जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही खरीद कार्य में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
तहसील क्षेत्र में स्थापित साधन सहकारी समिति सुमेरपुर व अशाइतपुर कला धान क्रय केंद्र का बुधवार को एसडीएम देवी दयाल वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। सहकारी समिति सुमेरपुर पहुंचे एसडीएम ने केंद्र प्रभारी से खरीद कार्य का विवरण प्राप्त किया। केंद्र प्रभारी ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य 16 हजार क्विंटल के सापेक्ष अब तक 8858 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। किसानों के खाते में 12 लाख रुपए भेजे गए हैं। एसडीएम ने प्रबंधक सुरेश कुमार को निर्देशित किया कि किसानों की बकाया धनराशि 24 घंटे के भीतर उनके खाते में भेज दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद एसडीएम ने अशाइतपुर कला केंद्र का जायजा लिया।
यहां केंद्र प्रभारी दुर्गा प्रसाद पाण्डेय अनुपस्थित मिले। केंद्र पर सिर्फ चौकीदार हीरालाल उपस्थित मिले। क्रय केंद्र भी बंद मिला। इस पर एसडीएम ने नाराजगी भी प्रकट की व कार्रवाई की चेतावनी दी। एसडीएम ने दूरभाष पर केंद्र प्रभारी से बात कर अब तक के खरीद का जायजा लिया। केंद्र प्रभारी ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य 15 हजार क्विंटल के सापेक्ष अब तक 106 किसानों का 8530 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 96 किसानों का भुगतान बाकी है। एसडीएम ने तत्काल बकाया धनराशि किसानों के खाते में भेजने का निर्देश दिया।