{"_id":"6186c63e3d0aad32114c65dd","slug":"scuffle-in-the-emergency-of-the-district-hospital-ambedkar-nagar-news-lko603261864","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल की इमरजेंसी में धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में धक्कामुक्की
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार को दोपहर अचानक मरीजों व तीमारदारों की भीड़ एकत्र हो गई। पहले पर्चा बनवाने व चिकित्सक को दिखाने के लिए मरीजों व तीमारदारों के बीच धक्कामुक्की होने लगी। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। हंगामा बढ़ता देख अस्पताल प्रशासन को पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। इसके बाद स्थिति नियंत्रित हो सकी। दरअसल शनिवार को भैयादूज के चलते जिला अस्पताल में सुबह 11 बजे ही ओपीडी बंद हो गई थी। इससे मरीजों ने इमरजेंसी का रुख कर लिया था।
भैयादूज पर्व के चलते शनिवार को जिला अस्पताल में ओपीडी सुबह 11 बजे ही बंद हो गई। दरअसल भैयादूज पर्व के चलते ओपीडी सुबह 11 बजे तक ही थी। ओपीडी के बंद होने से बड़ी संख्या में मरीज तीमारदारों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे हुए थे। ओपीडी बंद होने से मरीजों के समक्ष इलाज की समस्या खड़ी हो गई। दूरदराज से आए मरीजों व तीमारदारों का रुख इस बीच इमरजेंसी की तरफ हो गया। अचानक इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ पहुंच गई। इमरजेंसी में अचानक भीड़ पहुंचने से धक्कामुक्की होने लगी।
पहले पर्चा बनवाने व इलाज सुनिश्चित करने के लिए धक्कामुक्की के बीच मारपीट तक की नौबत आ गई। इससे मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा बढ़ता देख अस्पताल प्रशासन को पुलिस मौके पर बुलाना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को संभाला। केदारनगर से आए मरीज अतुल कुमार व बरियावन के संजय ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब ओपीडी सुबह 11 बजे ही बंद करनी थी, तो इमरजेंसी में समुचित इलाज सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करनी चाहिए थी। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि इमरजेंसी में समुचित ढंग से मरीजों का इलाज कराया गया।