{"_id":"be7f297e762bd5c4b668f5bbb21eb016","slug":"school-will-be-closed-until-22-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा आठ तक के सभी स्कूल 22 तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा आठ तक के सभी स्कूल 22 तक बंद
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में 22 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। डीएम के निर्देश के बाद अब परिषदीय विद्यालय 23 जनवरी को खुलेंगे। हालांकि अवकाश के दौरान भी शिक्षक व शिक्षिकाएं विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी 22 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि तीन दिन से गलन भरी ठंड का प्रकोप बढ़ रहा था। इसे देखते हुए विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की मांग होने लगी थी। इस बीच मंगलवार को मौसम और ज्यादा खराब होने पर जिला प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया और इसके बाद अवकाश का निर्णय ले लिया।
डीएम विवेक ने मंगलवार पूर्वाह्न अधिकारियों को निर्देश दिया कि कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी विद्यालयों में 22 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया जाए। कहा कि ये निर्देश निजी व सरकारी सभी विद्यालयों पर लागू होंगे। यदि कहीं पर मनमाने तरीके से विद्यालय खोले गए तो संबंधित विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
बीएसए राजबहादुर मौर्य ने बताया कि ठंड को देखते हुए परिषदीय व अन्य विद्यालय के बच्चों का अवकाश किया गया है। मगर अवकाश के दिन भी शिक्षक व शिक्षिकाएं विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। यदि कहीं शिकायत मिली कि अध्यापक विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई भी होगी।
उधर जिलाधिकारी ने बताया कि कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों के अलावा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश कर दिया है। ऐसा इसलिए, जिससे वहां आने वाले बच्चों को भी मुश्किलों का सामना न करना पड़े। डीएम ने बताया कि फिलहाल 22 तक ही अवकाश घोषित किया गया है। इसके बाद मौसम को देखते हुए आगे निर्णय लिया जाएगा।