फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   School management is grabbing MDM's ration

विद्यालय प्रबंधन ही हड़प रहा एमडीएम का राशन

Sat, 12 Mar 2022 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
School management is grabbing MDM's ration
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। एमडीएम के नाम पर सरकारी राशन हड़पने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। तमाम शिकायतों के बाद जांच के लिए शनिवार को एक टीम इब्राहिमपुर स्थित एक विद्यालय पहुंची। आरोप है कि विद्यालय में पंजीकृत करीब 260 बच्चों के नाम पर कागज में प्रतिदिन एमडीएम बन रहा था। सच्चाई यह थी कि यहां बच्चों की उपस्थिति के बावजूद पर्याप्त भोजन नहीं बनवाया जा रहा था। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि प्रतिदिन 10 से 15 बच्चों के लिए भी भोजन बनता था। अन्य बच्चों को एमडीएम का लाभ नही दिया जा रहा था। अवशेष खाद्यान्न को एक कमरे में छुपा कर रखा गया था। टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी है।
विज्ञापन

पिछले काफी दिनों से कुछ अभिभावक बेसिक शिक्षा अधिकारी से अकबरपुर से इब्राहिमपुर के बीच स्थित एक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को एडीएम का लाभ न मिल पाने की शिकायत दर्ज करा रहे थे। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर जांच टीम शनिवार को विद्यालय पहुंची। सूत्रों के मुताबिक संकुल प्रभारी की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। विद्यालय द्वारा बच्चों के नाम पर सरकारी राशन हड़पने की कोशिश की गई है। जांच में सामने आया है कि विद्यालय में 260 बच्चे पंजीकृत हैं। इनके नाम पर प्रतिदिन 200 से 250 के लिए एमडीएम बनना कागज में दिखाया गया। परन्तु टीम ने जब जांच पड़ताल की तो पता चला कि यहां प्रतिदिन 10 से 15 बच्चों के लिए ही एमडीएम बनता है।
विज्ञापन

जांच टीम के सामने ही तीन बार सब्जी बनायी गई, तब जाकर 80 बच्चों को भोजन मिल पाया। इसके बावजूद अधिकांश बच्चों को भोजन नही मिल सका। बच्चों ने भी टीम को बताया कि यहां कुछ बच्चों को ही एमडीएम मिलता है। टीम ने इसके बाद अपनी जांच आगे बढ़ायी तो विद्यालय के एक कमरे में 55 बोरी राशन मिला। इसे ही स्टॉक में दिखाया गया था। जबकि एक अन्य कमरे में छुपाकर रखा गया 35 बोरी राशन का कोई विवरण नही था। टीम ने प्रधानाचार्य से इस बारे में जानकारी चाही तो वह कुछ बता नही पाए। टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है। बीएसए भोलेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि टीम जांच के लिए विद्यालय गयी थी। परन्तु अभी उनके पास जांच रिपोर्ट नहीं आयी है। यदि जांच में गड़बड़ी मिली होगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed