फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   school are On going Without recognition

बिना मान्यता के हो रहा स्कूलों का संचालन

Wed, 15 Jul 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Wed, 15 Jul 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन

जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम ऐसे विद्यालयों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है, जिन्हें एक भी कक्षा की मान्यता नहीं प्राप्त है।

विज्ञापन


इन विद्यालयों के प्रबंधन द्वारा विद्यालय की बढ़ चढ़कर विशेषता बताकर छात्र छात्राओं का प्रवेश तो ले लिया जाता है, लेकिन न तो उन्हें सुचारु शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है और न ही आवश्यक सुविधाएं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, यदि कोई छात्र विद्यालय छोड़कर किसी दूसरे विद्यालय या फिर किसी अन्य जनपद में जाना चाहता है, तो उसे स्थानांतरण प्रमाणपत्र भी इन विद्यालयों नहीं दिया जाता। बीते दिनों जिला मुख्यालय स्थित एक विद्यालय की कक्षा पांच की छात्रा का प्रवेश जवाहर नवोदय विद्यालय में हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसके परिवारीजन ने संबंधित विद्यालय में काउंटर साइन वाले स्थानांतरण प्रमाणपत्र की मांग की, तो विद्यालय प्रशासन ने असमर्थता जता दी। इससे छात्रा के प्रवेश को लेकर परिवारीजन इधर उधर भटक रहे हैं। जिला मुख्यालय पर ही ऐसे तमाम विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जिन्होंने मान्यता नहीं ले रखी है। 

जिला मुख्यालय पर फैजाबाद रोड, तमसा मार्ग, पटेलनगर, दोस्तपुर रोड, पहितीपुर रोड, मालीपुर मार्ग पर तीन दर्जन से अधिक ऐसे इंटर कॉलेज धड़ल्ले से चल रहे हैं, जिनके पास प्राथमिक स्तर की भी मान्यता नहीं है। इनमें से अधिकांश विद्यालय में अध्यनरत बच्चों का नाम किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में लिखा देते हैं।


ऐसे में जब इन विद्यालयों में अध्यरनरत छात्र-छात्राओं द्वारा स्थानांतरण प्रमाणपत्र की मांग की जाती है, तो अपने विद्यालय की बजाए दूसरे विद्यालय का प्रमाणपत्र दिया जाता है। इन विद्यालयों के प्रबंधन द्वारा अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने के नाम पर अभिभावकों से धनउगाही भी की जाती है।

बीते दिनों तमसा मार्ग स्थित ऐसे ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले छात्र अभिषेक कुमार ने डीआईओएस को शिकायती पत्र देकर प्रवेश के नाम पर फीस से अधिक धनराशि वसूले जाने की शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed