फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Saryu's water level reaches above warning point

Ambedkar Nagar News: चेतावनी बिंदु से ऊपर पहुंचा सरयू का जलस्तर

Sat, 20 Jul 2024 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 20 Jul 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Saryu's water level reaches above warning point
अंबेडकरनगर। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर मांझा कम्हरिया व अराजी देवारा क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। शनिवार सुबह नदी का जलस्तर 84.49 सेंटीमीटर था, जोकि चेतावनी बिंदु से महज सात सेंटीमीटर दूर था। वहीं शाम को सरयू का पानी दो सेंटीमीटर तक चेतावनी बिंदु पार कर गया।
विज्ञापन

लगभग एक सप्ताह पूर्व सरयू का जलस्तर घटने से मांझा कम्हरिया व अराजी देवारा के लोगों ने राहत की सांस ली थी। लगभग 50 बीघे की कटान के साथ शीशम व अमरूद का बाग भी बाढ़ की चपेट में आ गया था। नदी का पानी घटा तो ये उम्मीद जगी कि हालात स्थिर हाे जाएंगे, लेकिन पिछले दो दिनों से जलस्तर में जिस प्रकार से वृद्धि हो रही है, उससे ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। नदी से माझा कम्हरिया के पटपरवा, कल्लू का पूरा, सत्यनारायण का पूरा, नौका पूरा व अराजी देवारा के हंसू का पूरा, परसाद कुर्मी का पूरा, करिया लोनिया का पूरा और सिद्धनाथ गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

अराजी देवारा के परमात्मा व रामअवध ने बताया कि नदी में पानी घटने से लोगों ने राहत की सांस ली थी। एक बार फिर जलस्तर बढ़ने लगा है, जिससे ग्रामीणों की चिंताए बढ़ गई हैं। बाढ़ और कटान से सबसे ज्यादा फसलों को नुकसान होता है। माांझा कम्हरिया के बिदई, सतीराम और फूदल का कहना है कि बाढ़ आई तो अब बड़ा नुकसान होगा। इसके पहले जब बाढ़ आई थी ताे ज्यादातर किसानों के खेत में धान की रोपाई नहीं हुई थी। जलस्तर कम होने पर अधिकांश किसानों ने धान की रोपाई कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बढ़ रहा है जलस्तर

सरयू का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिस पर नजर बनाकर रखी गई है। बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। बाढ़ से बचाव के अन्य सभी इंतजाम भी पूरे हैं। -शिव प्रसाद सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड टांडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed